बॉलीवुड के मशहूर गायक व संगीतकार Bappi Lahiri का मुंबई में निधन

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार और गायक Bappi Lahiri का बुधवार को मुंबई के क्रिटिकेयर अस्पताल में निधन हो गया। वह 69 वर्ष के थे। Bappi Lahiri का इलाज कर रहे चिकित्सकों ने बताया कि बप्पी लहरी एक महीने से अस्पताल में भर्ती थे और उन्हें सोमवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई …

मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार और गायक Bappi Lahiri का बुधवार को मुंबई के क्रिटिकेयर अस्पताल में निधन हो गया। वह 69 वर्ष के थे। Bappi Lahiri का इलाज कर रहे चिकित्सकों ने बताया कि बप्पी लहरी एक महीने से अस्पताल में भर्ती थे और उन्हें सोमवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

लेकिन मंगलवार को तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बप्पी लहरी कई स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित थे। आधी रात से कुछ समय पहले ओएसए (ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया) के कारण उनका निधन हो गया। बप्पी लहरी ने बॉलीवुड में डिस्को संगीत को लोकप्रिय बनाने के लिए जाना जाता था।

उन्होंने 1970-80 के दशक के अंत में ‘चलते चलते’, ‘डिस्को डांसर’, नमक हलाल, डांस डांस और ‘शराबी’ जैसी कई फिल्मों में लोकप्रिय गाने दिए। उनका आखिरी बॉलीवुड गाना भंकस था जो 2020 में रिलीज हुई फिल्म ‘बागी 3’ के लिए गाया था।

यह भी पढ़ें:-बरेली: छात्रा को न्याय दिलाने के लिए तमिलनाडु सरकार का पुतला फूंका

संबंधित समाचार