सीतापुर में पीएम मोदी ने भरी हुंकार, कहा बीजेपी सरकार ने गरीबों का जीवन बचाने को दी प्राथमिकता
सीतापुर। जिले के मिलिट्री ग्राउंड में पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने जनता से बीजेपी के पक्ष में वोट देने की अपील की और कहा कोरोना महामारी के काल में भाजपा सरकार ने गरीब का जीवन बचाने को प्राथमिकता दी है। संत रविदास ने कहा था कि …
सीतापुर। जिले के मिलिट्री ग्राउंड में पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने जनता से बीजेपी के पक्ष में वोट देने की अपील की और कहा कोरोना महामारी के काल में भाजपा सरकार ने गरीब का जीवन बचाने को प्राथमिकता दी है।
संत रविदास ने कहा था कि ऐसा चाहूं राज मै मिले सबन को अन्न, छोट बड़ों सब संबसै रविदास रहे प्रसन्न। इसी मंत्र को आत्मसात कर भाजपा काम कर रही है। उन्होंने कहा कि गरीब का राशन जो पहले माफिया लूट लेता था उसका एक एक दाना आज गरीब के घर पहुंच रहा है। गरीब जानता है जिसने संकट में साथ दिया और कौन संकट के समय गायब हो गया था।
पहले की सरकारों का वैक्सीनेशन कार्यक्रम गरीब आदिवासियों के घर तक पहुंच नहीं पाता था। आज जो भाजपा सरकार है जो देश के काेने कोने में गरीबों को मुफ्त काेरोना वैक्सीन लगवा रही है।
विदेशाे में कोरोना का टीका काफी मंहगा मिल रहा है मगर हमारे लिये गरीब की जिंदगी महत्वपूर्ण। तिजोरी खाली कर देंगे मगर टीका घर घर पहुंचा देंगे क्योंकि हमें गरीब वंचित शोषित की चिंता है। इसके लिये सरकार हजारों करोड़ रूपये खर्च कर रही है। गरीबों को आयुष्मान योजना का भी बहुत लाभ मिल रहा है।
यह भी पढ़ें: मुरादाबाद : नशेड़ी सिपाही ने ऑटो में छोड़ी सरकारी राइफल, युवक ने थाने पहुंचाई
