शेयर बाजारों ने गंवाई शुरुआती बढ़त, लाल निशान पर पहुंचे सेंसेक्स और निफ्टी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। रूस और यूक्रेन के बीच भूराजनीतिक तनाव के बीच बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 117 अंक गिरकर 57,900 से नीचे आ गया। इस दौरान 30 शेयरों वाले सूचकांक ने पहले तो 300 से अधिक अंक की बढ़त दर्ज की, लेकिन चढ़ाव-उतार के बीच अपनी बढ़त कायम नहीं रख सका, और सूचकांक लाल …

मुंबई। रूस और यूक्रेन के बीच भूराजनीतिक तनाव के बीच बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 117 अंक गिरकर 57,900 से नीचे आ गया। इस दौरान 30 शेयरों वाले सूचकांक ने पहले तो 300 से अधिक अंक की बढ़त दर्ज की, लेकिन चढ़ाव-उतार के बीच अपनी बढ़त कायम नहीं रख सका, और सूचकांक लाल निशान में आ गया।

सेंसेक्स 117.44 अंक या 0.20 अंक गिरकर 57,879.24 पर था। इसी तरह एनएसई निफ्टी 23.45 अंक या 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,298.75 पर आ गया। सेंसेक्स में इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट और एचडीएफसी बैंक गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

अन्य एशियाई बाजारों में मिलाजुला रुख देखने को मिला और निवेशकों ने सतर्कता बरती। इसबीच वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट वायदा 0.86 फीसदी गिरकर 93.99 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को सकल आधार पर 1,890.96 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

ये भी पढ़े-

अमेरिका ने जताई उम्मीद, कहा- यूक्रेन पर रूसी हमले की सूरत में भारत अमेरिका का देगा साथ

संबंधित समाचार