अयोध्या: नड्डा तीन विधानसभाओं में तो संजय निषाद तारुन में कल करेंगे जनसभा, पूर्व केंद्रीय मंत्री भी संभाल रखे हैं कमान
अयोध्या। अयोध्या की पांचों सीटों पर जनादेश पाने के लिए भाजपा ने स्टार प्रचारकों को रामनगरी भेजना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अयोध्या पहुंचेंगे। वह अयोध्या, मिल्कीपुर, रुदौली में जनसभा करेंगे। इधर, एक दिन पहले पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने गुरुवार को साधु-संतों व ट्रस्ट …
अयोध्या। अयोध्या की पांचों सीटों पर जनादेश पाने के लिए भाजपा ने स्टार प्रचारकों को रामनगरी भेजना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अयोध्या पहुंचेंगे। वह अयोध्या, मिल्कीपुर, रुदौली में जनसभा करेंगे। इधर, एक दिन पहले पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने गुरुवार को साधु-संतों व ट्रस्ट के सदस्यों से मुलाकात की।
नड्डा अयोध्या विधानसभा के फतेहगंज स्थित क्षत्रिय बोर्डिंग में 10 बजे, मिल्कीपुर विधानसभा के महात्मा गांधी इंटर कॉलेज अमानीगंज के मैदान में दोपहर 12 बजे व रुदौली विधानसभा के जखरा मठ्ठा नेवादा में 2 बजे जनसभा का संबोधित करेंगे। शुक्रवार को ही निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद दोपहर 12 बजे गोसाईगंज विधानसभा के परसुराम महाविद्यालय तारुन में भाजपा प्रत्याशी आरती तिवारी के लिए जनसभा को सम्बोधित करेंगे। गौरतलब है कि अयोध्या में पांचवे चरण में 27 फरवरी को मतदान होना है।
चंपत राय व साधु-संतों से मिले डॉ. महेश शर्मा
वहीं अयोध्या आ चुके पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ.महेश शर्मा कमान संभाले हुए हैं। गुरुवार को उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, सदस्य अनिल मिश्रा व साधु-संतों से मुलाकात की। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अयोध्या भारत की नहीं विश्व में अपनी एक अलग पहचान बना चुका है जिसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने यहां के विकास कार्यों को गति दी। हमने राम मंदिर निर्माण कार्य का भी अवलोकन किया है जो हमारा टारगेट है कि नवंबर 2023 तक गर्भगृह की स्थापना का कार्य पूरा हो जाए। उन्होंने कहा कि पांचों सीटों पर पुराने प्रत्याशियों को ही मौका दिया है। मैं 27 तारीख तक यहां रखकर अपनी जिम्मेदारी निभाऊंगा।
यह भी पढ़ें:-यूपी चुनाव 2022: फिरोजाबाद में गरजे अखिलेश, कहा- अंतिम फेज आते-आते निकल जाएगी BJP की भाप
