अयोध्या: मतदान के दिन सभी पोलिंग बूथ पर बनेगी कोविड हेल्प डेस्क

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। विधानसभा चुनाव के मतदान के दौरान कोविड को लेकर किसी मतदाता को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी ना हो इसके लिए निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले के सभी मतदान केन्द्रों पर कोविड हेल्प डेस्क बनाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग कोविड हेल्प डेस्क में आशा, एएनएम आदि स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी लगाएगा। अन्य सभी व्यवस्था निर्वाचन विभाग …

अयोध्या। विधानसभा चुनाव के मतदान के दौरान कोविड को लेकर किसी मतदाता को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी ना हो इसके लिए निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले के सभी मतदान केन्द्रों पर कोविड हेल्प डेस्क बनाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग कोविड हेल्प डेस्क में आशा, एएनएम आदि स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी लगाएगा। अन्य सभी व्यवस्था निर्वाचन विभाग करेगा। मतदान के एक दिन पहले सभी मतदान केन्द्रों को निर्वाचन विभाग सेनेटाइज कराएगा।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम प्रशासन राकेश सिंह ने बताया कि मतदान केंद्रों पर बनने वाली कोविड हेल्प डेस्क पर स्वास्थ्यकर्मियों, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई जाएगी। वह मतदान केंद्र पर पहुंचने वाले मतदाताओं की स्क्रीनिग करेंगी और लक्षण वाले मतदाताओं को अलग से बनाए गए बूथ पर मतदान करने के लिए भेजेंगी। सभी मतदान केंद्रों पर मेडिकल सुविधा उपलब्ध रहेगी।

उन्होंने बताया निर्वाचन विभाग की ओर से मतदान कर्मियों को मेडिकल किट उपलब्ध कराई जाएगी। मेडिकल किट में उल्टी-दस्त, पेटदर्द, सर्दी, जुकाम एलर्जी, पैरासिटामोल, एंटीबायोटिक, ओआरएस पाउडर दवाएं मौजूद रहेंगी। चोट व घाव के लिए क्रीम, पट्टी, हैंडीप्लास्ट, काटन आदि रहेगा।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: कोरोना संक्रमण का खतरा घटते ही रामलला के दर्शन को बढ़ने लगा भक्तों का हुजूम

संबंधित समाचार