Viral Video: शादी की सालगिरह पर अखिलेश के गानों पर जमकर झूमे सपा नेता, देखें वीडियो
बरेली, अमृत विचार। आमतौर पर रैलियों और जनसभाओं में तो जनता को नेताओं के ऊपर बने गानों पर झूमते अक्सर देखा जाता है लेकिन उत्तरप्रदेश के जिला बरेली में एक अनोखा नज़ारा देखने को मिला। बरेली शहर के कैंट विधानसभा में रहने वाले सपा नेता समर्थ मिश्रा अपने माता-पिता की शादी की सालगिरह पर भी …
बरेली, अमृत विचार। आमतौर पर रैलियों और जनसभाओं में तो जनता को नेताओं के ऊपर बने गानों पर झूमते अक्सर देखा जाता है लेकिन उत्तरप्रदेश के जिला बरेली में एक अनोखा नज़ारा देखने को मिला।
बरेली शहर के कैंट विधानसभा में रहने वाले सपा नेता समर्थ मिश्रा अपने माता-पिता की शादी की सालगिरह पर भी अखिलेश के गानों पर नाचते नजर आए। कार्यक्रम में लगातार एक घंटे तक अखिलेश यादव के गाने बजते रहे और सभी झूमते रहे।
क्या था पूरा मामला
कल यानि बुधवार को बरेली निवासी सपा नेता समर्थ मिश्रा के पिता नीरज मिश्रा व माता शिखा मिश्रा की शादी को 25 वर्ष पूरे हुए थे। जिसकी खुशी में परिवार वालों ने एक रेस्टोरेंट में कार्यक्रम रखा था। जिसमें परिवार के लोग ही मौजूद थे।
कार्यक्रम में सभी लोगों के एकत्रित होने के बाद परिवार वाले डीजे के सामने बने मंच पर नाचने पहुंच गए और डीजे वाले से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ऊपर बने गानों को बजाने को कहा, जिसके बाद समर्थ, उनके मित्र और परिवार वालों ने लगातार एक घंटे तक अखिलेश के गानों पर जमकर ठुमके लगाए। जिसका वीडियो एक पार्टी में मौजूद युवक ने अपने मोबाइल से बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
कौन हैं समर्थ मिश्रा
समर्थ बरेली के रामपुर बाग में रहते हैं। यह समाजवादी पार्टी के नेता हैं। इस बार के चुनाव में यह कैंट विधानसभा से एक मजबूत संभावित प्रत्याशी रहे थे। इनके पिता नीरज मिश्रा हाल ही में NDA सरकार से पद छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए थे।
ये भी पढ़ें-
बरेली: सर्राफ व्यापारी की बेरहमी से हत्या के बाद लूट, करीब 20 लाख के गहने और 10 लाख की नकदी गायब
