बिजनौर : घर के बाहर खड़े परिवार पर दबंगों ने की फायरिंग, दो लोग घायल
बिजनौर/मंडावर/अमृत विचार। घर के बाहर खड़े परिवार पर दबंग पक्ष ने फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में दो लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस आरोपितों पर मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला बिजनौर के …
बिजनौर/मंडावर/अमृत विचार। घर के बाहर खड़े परिवार पर दबंग पक्ष ने फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में दो लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस आरोपितों पर मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला बिजनौर के मंडावर थाना क्षेत्र के शादीपुर का है, जहां देर शाम गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई। जब गांव में अचानक फायरिंग होनी शुरू हुई। इस मामले में डॉ. विजयपाल सिंह पुत्र हुकुम सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया कि देर शाम लगभग साढ़े सात बजे वह अपने परिवार के साथ अपने घर के बाहर खड़े थे। तभी अचानक जान से मरने की नियत से महेंद्र, हेमेंद्र, सुरेंद्र और मोहित हथियारों के साथ आए। साथ ही उन पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। जिसमें नरेंद्र व हुकुम सिंह घायल हो गए।
बता दें कि फायरिंग की आवाज से गांव में अफरा-तफरी मच गई। फायरिंग करने वाले मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, मंडावर थानाध्यक्ष श्यामवीर सिंह ने बताया की पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच की जा रही।
