संभल के ट्रक चालक की बुलंदशहर में सड़क हादसे में मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल/सौंधन, अमृत विचार। कैलादेवी थाना क्षेत्र के बागड़पुर इम्मा निवासी ट्रक चालक की बुधवार देर रात बुलंदशहर जिले में दनकौर मार्ग पर सड़क हादसे में मौत हो गई। ट्रक चालक के ट्रक से उतरते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए …

संभल/सौंधन, अमृत विचार। कैलादेवी थाना क्षेत्र के बागड़पुर इम्मा निवासी ट्रक चालक की बुधवार देर रात बुलंदशहर जिले में दनकौर मार्ग पर सड़क हादसे में मौत हो गई। ट्रक चालक के ट्रक से उतरते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना क्षेत्र के बागड़पुर इम्मा निवासी 23 वर्षीय मुनेश कुमार पुत्र जगपाल ट्रक चालक था। बुधवार शाम को मुनेश कुमार गांव के ही ट्रक चालक गंगाराम और परिचालक जितेंद्र के साथ गाजियाबाद जा रहा था। जैसे ही वह बुलंदशहर जनपद के दनकौर पुलिस चौकी के नजदीक पहुंचे तो उन्होंने ट्रक को सड़क किनारे खड़ा किया। मुनेश ट्रक की खिड़की खोलकर नीचे उतर रहा था, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।

जिससे मुनेश की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार दोपहर बाद जैसे ही मुनेश का शव गांव पहुंचा तो पूरे गांव में मातम छा गया। जहां मृतक की पत्नी प्रवेश का बुरा हाल है।

सूचना पर मृतक युवक के ससुराल वाले पहुंच गए। मुनेश के ससुरालियों ने परिजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। परिजनों ने बिना कुछ सुने ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। युवक के ससुराल वालों ने कैला देवी थाना पुलिस से संपर्क भी किया और परिजनों पर जबरदस्ती शव का अंतिम संस्कार करने को लेकर शिकायत भी की , लेकिन पुलिस ने उनकी कोई बात नहीं सुनी।

 

संबंधित समाचार