बहराइच: शत प्रतिशत मतदान के लिए गांव में चला जागरूकता अभियान
बहराइच। विधान सभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान कराने के लिए प्रशासन की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। उसी के तहत शुक्रवार को चहलवा गांव में महिलाओं और पुरुषों ने जागरूकता रैली निकाली। जिले में आयोजित 27 फरवरी को मतदान के तहत प्रशासन की ओर से पोलिंग बूथ पर मूलभूत सुविधाओं का …
बहराइच। विधान सभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान कराने के लिए प्रशासन की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। उसी के तहत शुक्रवार को चहलवा गांव में महिलाओं और पुरुषों ने जागरूकता रैली निकाली।
जिले में आयोजित 27 फरवरी को मतदान के तहत प्रशासन की ओर से पोलिंग बूथ पर मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु खंड विकास अधिकारी मिहींपुरवा रामेंद्र कुशवाह समेत विकासखंड के कई ग्राम विकास अधिकारी गांव गांव पहुंच विभिन्न स्तर पर जागरुकता कार्यक्रम चला रहे हैं।
इसी क्रम में शुक्रवार को ग्राम चहलवा में मतदान जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधान प्रतिनिधि प्रीतम निषाद ने मनरेगा मजदूरो को मतदान हेतु शपथ दिला कर ग्रामीणो को अधिक से अधिक मतदान कराने हेतु प्रेरित किया।
इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि प्रीतम निषाद, मेट पूनम कुमारी, प्रदीप चौहान, शिवकुमारी, शोभावती, सोनमती, मनोज निषाद, शांति देवी, मालती गौतम, ब्रह्मा यादव समेत कई लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़े-बहराइच: जिला बदर का उल्लंघन करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
