हल्द्वानी: राज्य हॉकी टीम के लिए दो दिवसीय ट्रायल शुरू
हल्द्वानी, अमृत विचार। स्पोर्ट्स स्टेडियम हल्द्वानी में शुक्रवार को दो दिवसीय राज्य हॉकी ट्रायल शुरू हो गए हैं। ट्रायल में सब जूनियर और जूनियर वर्ग के लिए 20-20 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। हल्द्वानी स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित हॉकी ट्रायल में सब जूनियर महिला वर्ग में 38 बालिकाओं और जूनियर महिला वर्ग में 28 बालिकाओं …
हल्द्वानी, अमृत विचार। स्पोर्ट्स स्टेडियम हल्द्वानी में शुक्रवार को दो दिवसीय राज्य हॉकी ट्रायल शुरू हो गए हैं। ट्रायल में सब जूनियर और जूनियर वर्ग के लिए 20-20 खिलाड़ियों का चयन हुआ है।
हल्द्वानी स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित हॉकी ट्रायल में सब जूनियर महिला वर्ग में 38 बालिकाओं और जूनियर महिला वर्ग में 28 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया।
निर्णायकों ने दोनों वर्गों के लिए 20-20 खिलाड़ियों का चयन किया है। हॉकी उत्तराखंड के सचिव किशोर सिंह बाफिला ने बताया कि यह खिलाड़ी 27 अप्रैल से 8 मई तक इम्फाल में सब जूनियर, 23 मार्च से तीन अप्रैल तक काकिनाड़ा में जूनियर महिला व 22 अप्रैल से तीन मई तक भोपाल में सीनियर महिला नेशनल हॉकी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
इस मौके पर कोषाध्यक्ष नरेंद्र बाफिला, जिला क्रीड़ा अधिकारी रशिका सिद्धकी, उप क्रीड़ा अधिकारी वरुण बेलवाल, सहायक प्रशिक्षक महेश्वर सिंह नेगी, मोहित, अमित कटारिया, एफआईएच लेवल भानु प्रकाश मौजूद रहे। चयनकर्ताओं में पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हरीश भाकुनी, पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रदीप जीना, वीरेंद्र सिंह परिहार शामिल रहे।
