बरेली: कैरिज राइडर और एडमिन एवेंजर ने जीते मैच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली ,अमृत विचार। यंत्रालय क्रीड़ा संघ के तत्वावधान में कारखाना क्रिकेट प्रीमियम लीग के दूसरे दिन का पहला मैच वैगन वारियर और कैरिज राइडर के बीच खेला गया। जिसमें कैरिज राइडर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान जुगल किशोर की ताबड़तोड़ 46 गेंदों में 70 रन की नाबाद पारी की बदौलत 15 ओवर …

बरेली ,अमृत विचार। यंत्रालय क्रीड़ा संघ के तत्वावधान में कारखाना क्रिकेट प्रीमियम लीग के दूसरे दिन का पहला मैच वैगन वारियर और कैरिज राइडर के बीच खेला गया। जिसमें कैरिज राइडर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान जुगल किशोर की ताबड़तोड़ 46 गेंदों में 70 रन की नाबाद पारी की बदौलत 15 ओवर में 3 विकेट पर 115 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

जवाब में वैगन वैरियस कप्तान वैभव शुक्ला और अनिल यादव की 21 रन की पारियों के बावजूद 95 रन पर ही आलआउट हो गई और कैरिज राइडर ने यह मैच 21 रन से मैच जीत लिया। दूसरा मैच स्टोर चेलेंजर व एड्मिन एवेंजर के बीच खेला गया। जिसमें स्टोर ने टॉस जीतकर अमर सिंह 40, राम भरोसे के 22 रन की बेहतरीन पारियों की बदौलत 15 ओवर में 5 विकट पर 117 रन बनाये।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी एडमिन एवेंजर के प्रियंक पाराशर के नॉट आउट 50 रन, शिखर धवन के नॉट आउट 33 रन की बेहतरीन पारियों की बदौलत यह मैच 8 विकट से जीत लिया। मैच में मुख्य अतिथि डीवाई, सीएमई- प्लांट नवीन कुमार सिंह, डीवाई, सीएमई उत्पादन बलवंत सिंह रहे। शारद फर्नाडीज, शैलेश वर्मा ,विवेक शर्मा ने अंपायरिंग की।

इस मौके पर कार्य प्रबंधक महेंद्र सिंह, क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार, कार्य प्रबंधक रुपक तिवारी, रणधीर कुमार, एसीएमटी मनीष कुमार श्रीवास्तव, कार्मिक अधिकारी आर के पांडे, वाणिज्यि अधिकारी डीएस पवार, डिप्टी सीएमएम अनिल कुमार सकसेना, डिप्टी एएमएम अखतर रजा, क्रीड़ा सचिव सुहेल अली, मनोज कुमार कोहली, पंकज कुशवाहा, रमन, राम किशोर, पदमवीर सिंह, गीता शर्मा, आरिफ हुसैन मौजूद रहे।

क्रीड़ा सचिव ने बताया आज दो मैच खेले जाएंगे जिसमें पहला मैच कैरिज राइडर्स और स्टोर चेलेंजर के बीच सुबह 9 बजे से और दूसरा मैच एडमिन एवेंजर और वैगन वोरियस के बीच दोपहर 12:30 बजे से खेला जाएगा।

ये भी पढ़ें-

बरेली: बारादरी थाने में घुसकर मंगेतर ने महिला सिपाही को पीटा

संबंधित समाचार