सपा राज में बिजली आती नहीं थी और भाजपा राज में बिजली जाती नहीं: केशव मौर्य

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पांच साल की उपलब्धियों के आधार पर समाजवादी पार्टी (सपा) की पिछली सरकार में जनता को हुयी परेशानियां याद कराते हुये प्रदेश के विधान सभा चुनाव में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनाने की अपील की है। पहले लोग बिजली …

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पांच साल की उपलब्धियों के आधार पर समाजवादी पार्टी (सपा) की पिछली सरकार में जनता को हुयी परेशानियां याद कराते हुये प्रदेश के विधान सभा चुनाव में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनाने की अपील की है।

पहले लोग बिजली के तार पर सुखाते थे कपड़े: केशव 

मौर्य ने शुक्रवार को रायबरेली जिले के ऊंचाहार विधान सभा क्षेत्र में एक जनसभा में भाजपा और सपा सरकार के कामों की तुलना करते हुए कहा कि लोग सपा के राज में बिजली के तारों पर कपड़े सुखाते थे, क्योंकि सपा राज में बिजली आती नहीं थी और भाजपा के राज में बिजली जाती नहीं है। उन्होंने कहा कि सपा ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाई थी, इसे जनता माफ नहीं करेगी। मौर्य ने ऊंचाहार से भाजपा उम्मीदवार अमरपाल मौर्य के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि रायबरेली की सभी विधानसभा क्षेत्रो में इस बार कमल खिलेगा।

रायबरेली में बहेगी विकास की गंगा

उन्होंने कहा कि अगली सरकार बनने पर केंद्र और राज्य सरकार से भारी धनराशि रायबरेली के विकास के लिए दी जाएगी और यहाँ विकास की गंगा बहेगी। इसकी वह खुद निगरानी करेंगे। उन्होंने कहा कि जिस तरह से भाजपा ने अमेठी का कांग्रेस का किला ध्वस्त किया था, उसी तरह भाजपा इस चुनाव में कांग्रेस का गढ़ फतेह करेगी। भाजपा प्रत्याशी अमरपाल मौर्य ने कहा कि वर्तमान विधायक और सपा प्रत्याशी ने नौजवानों पर फ़र्ज़ी मुकदमा लगवाने के काम किया है और गरीब और कमजोर लोगो की जमीनों पर कब्ज़ा करने का काम किया है जिसके खिलाफ 10 मार्च के बाद बाबा का बुलडोजर ऊंचाहार में चलेगा।

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी: कोतवाली के बाहर अतिक्रमण पर खामोश पुलिस, आखिर क्यों न लगे शहर में जाम?

संबंधित समाचार