बरेली: दबंग भाईयों ने घर में घुसकर किया दुष्कर्म का प्रयास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। युवती को अकेला देखकर दो भाई उसके घर में घुस गए और उसे पकड़कर अश्लील हरकत करते हुए दुष्कर्म का प्रयास करने लगे। महिला ने शोर मचाया तो उसकी मां वहां पर आ गई तो दबंगों ने उस पर हमला करके लहूलुहान कर दिया। पीड़िता ने इसकी शिकायत फरीदपुर थाने में की, लेकिन …

बरेली,अमृत विचार। युवती को अकेला देखकर दो भाई उसके घर में घुस गए और उसे पकड़कर अश्लील हरकत करते हुए दुष्कर्म का प्रयास करने लगे। महिला ने शोर मचाया तो उसकी मां वहां पर आ गई तो दबंगों ने उस पर हमला करके लहूलुहान कर दिया। पीड़िता ने इसकी शिकायत फरीदपुर थाने में की, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद पीड़िता ने एसएसपी से मामले की शिकायत की है।

फरीदपुर की रहने वाली युवती ने बताया कि वह गुरुवार की शाम अपनी मां और भाभी के साथ घर पर थी और खाना बना रही थी। इसी बीच मोहल्ले के रहने वाले दो भाई उसे अकेला समझकर घर में घुस आए और उसे पकड़ लिया। इसके साथ ही उसके साथ अश्लील हरकत करना शुरू कर दिया। दोनों ने उसे दुष्कर्म की मंशा से जमीन पर गिरा दिया।

इसी बीच युवती की चीख सुनकर उसकी मां मौके पर पहुंची और बेटी को बचाने का प्रयास किया। इस पर आरोपियों ने युवती की मां पर धारदार चीज से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। पीड़ित मां-बेटी ने इसकी शिकायत शुक्रवार को एसएसपी ऑफिस में की है। सीओ क्राइम ने फरीदपुर इंस्पेक्टर को मामले की जांच के आदेश दिए है।

ये भी पढ़ें-

भाजपा वो एलईडी बल्ब है जिसने पूरा यूपी किया है रौशन, अखिलेश फ्यूज बल्ब: स्वतंत्र देव

संबंधित समाचार