राजधानी लखनऊ में दिखा रफ्तार का कहर, बेकाबू कार ने सड़क पार कर रहे शख्स को मारी टक्कर, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी में शुक्रवार तड़के बेकाबू कार की टक्कर लगने से सड़क पार कर रहे ड्राइवर की मौत हो गई। इंस्पेक्टर प्रशांत मिश्र के मुताबिक रायबरेली शिवगढ़ निवासी शिवबख्श सिंह दूध कम्पनी में ट्रक चलाता था। सुबह पांच बजे वह अमूल डेयरी प्लांट के पास सड़क पार कर रहे थे। तभी कार ने …

लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी में शुक्रवार तड़के बेकाबू कार की टक्कर लगने से सड़क पार कर रहे ड्राइवर की मौत हो गई। इंस्पेक्टर प्रशांत मिश्र के मुताबिक रायबरेली शिवगढ़ निवासी शिवबख्श सिंह दूध कम्पनी में ट्रक चलाता था। सुबह पांच बजे वह अमूल डेयरी प्लांट के पास सड़क पार कर रहे थे। तभी कार ने उन्हें टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद ड्राइवर कार छोड़ कर भाग निकला था।

इंस्पेक्टर के अनुसार मोबाइल की मदद से शव की पहचान करते हुए शिवबख्श के पिता को सूचना दी गई है। पुलिस ने घटनास्थल से कुछ दूर खड़ी कार बरामद की है। जिसके रजिस्ट्रेशन नम्बर के आधार पर ड्राइवर के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: लखनऊ विश्वविद्यालय में अव्यवस्थाओं के बीच में हो रहीं परीक्षाएं, विद्यार्थी दिखे परेशान

संबंधित समाचार