लखनऊ में पोस्टल बैलेट से 9219 कर्मचारियों ने किया मतदान, पढ़ें…
लखनऊ। पोस्टल बैलेट से मतदान के अंतिम दिन शुक्रवार को चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों में जोश दिखा। तीसरे दिन शुक्रवार को सबसे अधिक 3893 कर्मचारियों ने मतदान किया। तीन दिनों तक केकेसी में चले मतदान में कुल 9219 मतदानकर्मियों ने पोस्टल बैलेट से मतदान किया। अंतिम दिन शाम सात बजे तक मतदान हुआ। राजधानी …
लखनऊ। पोस्टल बैलेट से मतदान के अंतिम दिन शुक्रवार को चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों में जोश दिखा। तीसरे दिन शुक्रवार को सबसे अधिक 3893 कर्मचारियों ने मतदान किया। तीन दिनों तक केकेसी में चले मतदान में कुल 9219 मतदानकर्मियों ने पोस्टल बैलेट से मतदान किया।
अंतिम दिन शाम सात बजे तक मतदान हुआ। राजधानी की नौ विधानसभा सीटों के लिए 23 फरवरी को चुनाव के लिए कुल 17892 मतदान कर्मियों की ड्यूटी लगी है। इनमें से लगभग 50 प्रतिशत अधिक कर्मियों ने मतदान किया। अंतिम दिन सबसे अधिक मतदान हुआ। मतदान में लगे अन्य कर्मी होमगार्ड, पुलिस, बीएलओ, वीडियोग्राफर, ड्राइवर आदि ने पोस्टल बैलेट से मतदान करने में उत्साह नहीं दिखाया।
अंतिम दिन सरोजनीनगर विधानसभा के बूथ पर सबसे अधिक 725 कर्मचारियों ने मतदान किया। इनमें अध्यपाकों की संख्या सबसे ज्यादा रही। सबसे कम मतदान मलिहाबाद सीट पर हुआ। यहां 112 कर्मचारियों ने ही वोट डाले। सबसे अधिक पूर्व विधानसभा में 1668, दूसरे स्थान पर सरोजनीनगर में 1587 और तीसरे स्थान पर कैंट में 1306 कर्मचारियों ने मतदान किया। मलिहाबाद बूथ पर सबसे कम 273 कर्मचारियों ने मतदान किया।
यह भी पढ़े: सीएए आंदोलनकारियों से वसूली करने वाले अफसरों पर हो कार्रवाई: नसीमुद्दीन
