अयोध्या: सपा प्रत्याशी अभय सिंह की सुबह 4 बजे हुई गिरफ्तारी, भाजपा समर्थकों से हुई थी भिड़ंत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। गोसाईगंज विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी अभय सिंह और बीजेपी उम्मीदवार आरती तिवारी के समर्थकों में शुक्रवार देर रात जमकर टकराव हुआ।  महाराजगंज थाना इलाके के कबीरपुर चौराहे के पास दोनों पक्षों के समर्थकों की गाड़ियां आमने-सामने होने के बाद यह विवाद शुरू हुआ था। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव और फायरिंग का …

अयोध्या। गोसाईगंज विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी अभय सिंह और बीजेपी उम्मीदवार आरती तिवारी के समर्थकों में शुक्रवार देर रात जमकर टकराव हुआ।  महाराजगंज थाना इलाके के कबीरपुर चौराहे के पास दोनों पक्षों के समर्थकों की गाड़ियां आमने-सामने होने के बाद यह विवाद शुरू हुआ था। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव और फायरिंग का आरोप लगाया था।

इसी बीच पुलिस ने सपा प्रत्याशी अभय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें, सपा प्रत्याशी अभय सिंह को सुबह 4 बजे उनके घर से ही गिरफ्तार किया गया है। वहीं सपा प्रत्याशी का आरोप है कि भाजपा प्रत्याशी आरती तिवारी के समर्थकों ने हमला किया था.

गिरफ्तारी के समय अभय सिंह ने कहा कि उनके खिलाफ कोई साजिश हो रही है। इसलिए उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने अपने समर्थकों से कहा कि अब मैं तो जेल जा रहा हूं, अब चुनाव आप के हवाले है।

पढ़ें- UP Election 2022: यूपी में शुरू हुआ चौथे चरण का रण, अवध की 118 सीटों के लिए उम्मीदवार दिखा रहे दम

संबंधित समाचार