हरदोई: रविवार को सीएसएन कॉलेज मैदान में होगी पीएम मोदी की रैली, तैयारियों में जुटा प्रशासन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। नगर के सीएसएन कॉलेज मैदान पर रविवार को होने वाली प्रधानमंत्री की रैली के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है नगर के चप्पे-चप्पे पर निगाह रखी जा रही है आसमान में भी सुरक्षाकर्मी निगाह बानी कर रहे हैं। बताते चलें कि रविवार को प्रधानमंत्री एक चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए जिला मुख्यालय …

हरदोई। नगर के सीएसएन कॉलेज मैदान पर रविवार को होने वाली प्रधानमंत्री की रैली के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है नगर के चप्पे-चप्पे पर निगाह रखी जा रही है आसमान में भी सुरक्षाकर्मी निगाह बानी कर रहे हैं।

बताते चलें कि रविवार को प्रधानमंत्री एक चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए जिला मुख्यालय पर स्थित सीएसएन कॉलेज के मैदान में आ रहे हैं रैली स्थल पर एसपीजी सुरक्षा पूरी तरह मुस्तैद है। सीएसएन कॉलेज व आसपास के क्षेत्रों पर सुरक्षा बलों की पैनी निगाह है।

आसमान में भी एसपीजी के कमांडर निगाह बानी कर रहे हैं प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जनता को भी कोई दिक्कत न हो इसके लिए भारी वाहनों को रविवार को नगर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा नगर के उन प्रमुख मार्गों पर बैरियर लगा दिए गए हैं, जिनसे जनपद मुख्यालय पर आवागमन होता है।

भारी वाहनों को नगर के बाहर ही रोक दिया जाएगा जिला प्रशासन एसपीजी व पुलिस प्रशासन प्रधानमंत्री की रैली की सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की चूक न हो इसके लिए बड़े पैमाने पर तैयारियां कर रहा है।

पढ़ें- बहराइच: महिला थाना परिसर में विवाद की हुई सुनवाई, पति-पत्नी की काउंसिलिंग कर भेजा गया घर

संबंधित समाचार