मुरादाबाद : सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी मतगणना, व्यवस्था बनाने में जुटे अधिकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। जिले में दूसरे चरण में चुनाव संपन्न होने के बाद अब मतदान की तैयारियां शुरु हो गई है। पारदर्शिता बनाएं रखने के लिए सीसीटीवी की निगरानी में मतगणना कराई जाएगी। जल्द मतगणना स्थलों पर कैमरे लगाए जाएंगे। इसकी व्यवस्था बनाने में अधिकारी जुट गए है। इसके साथ ही मार्च के पहले सप्ताह …

मुरादाबाद, अमृत विचार। जिले में दूसरे चरण में चुनाव संपन्न होने के बाद अब मतदान की तैयारियां शुरु हो गई है। पारदर्शिता बनाएं रखने के लिए सीसीटीवी की निगरानी में मतगणना कराई जाएगी। जल्द मतगणना स्थलों पर कैमरे लगाए जाएंगे। इसकी व्यवस्था बनाने में अधिकारी जुट गए है। इसके साथ ही मार्च के पहले सप्ताह में 504 कार्मिकों को मतगणना के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा।

विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 की मतगणना की तैयारियों को लेकर अधिकारियों ने कवायद शुरु कर दी है। सीडीओ आनंदवर्धन ने बताया कि मंडी समिति में बनाए गए मतगणना स्थल पर विधानसभावार प्रत्याशियों के अनुसार अभिकर्ताओं के लिए पर्याप्त् स्थान रखने और प्रवेश व निकासी के लिए सुलभ आवागमन की व्यवस्था बनाई जाएगी। ताकि, मतगणना वाले दिन किसी प्रकार की कठनाईयां न हो पाएं।

इसके अलावा मतगणना स्थल पर पर्याप्त सीसीटीवी कैमरे और प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था बनाने के साथ ही विधानसभा वार नाम प्रवेश व निकास के रास्तों पर चिह्निकरण किया जाएगा। मतगणना स्थल पर विधानसभा बार 14, दो आरओ, एक आर्ब्जवर और चार टेबल रिर्जव होंगी। विधानसभा बार एक टेबल पर 84 कार्मिक तैनात रहेंगे।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : शिवसैनिकों ने मनाई छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती

संबंधित समाचार