करहल से काशी तक हर तरफ दिख रही सिर्फ भाजपा ही भाजपा: जितेंद्र सिंह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। प्रधानमंत्री कार्यालय से संबद्ध एवं विभिन्न विभागों के केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ जितेंद्र ने कहा है कि सुरक्षा, विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने में मोदी-योगी सरकार का कोई विकल्प नहीं है। यही वजह है कि जनता उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत की भाजपा सरकार बनाने के लिए …

गोरखपुर। प्रधानमंत्री कार्यालय से संबद्ध एवं विभिन्न विभागों के केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ जितेंद्र ने कहा है कि सुरक्षा, विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने में मोदी-योगी सरकार का कोई विकल्प नहीं है। यही वजह है कि जनता उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत की भाजपा सरकार बनाने के लिए उत्सुक हैं। करहल से काशी तक कहीं भी जनता के बीच जाइए, हर जगह भाजपा ही भाजपा है। लोग समझ गए हैं कि परिवारवाद व विकासवाद में क्या अंतर है। लोगों का उत्साह भाजपा में दिखाई दे रहा है।

शनिवार को गोरखपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह बीजेपी के क्षेत्रीय मीडिया सेंटर पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि पहले की सरकारों में रेप करने वालों को कहा जाता था, युवा हैं गलती हो जाती है। अब महिलाएं सिर उठा कर बेखौफ चल रहीं। महिलाओं की सुरक्षा, उनके मान सम्मान को सपा सरकार में नजरअंदाज किया गया। पांच साल पहले उत्तर प्रदेश के विकास को लेकर क्या जिक्र होता था यह सभी को पता है। आजलोगों से पिछले पांच वर्षों में किए गए विकास से उसके पहले की विकास की तुलनात्मक चर्चा करें, जनता खुलकर सबकुछ बता देगी।

उन्होंने कहा कि गोरखपुर योगी आदित्यनाथ का क्षेत्र है। यहां का वातावरण देख, ज्यादा कुछ कहने की जरूरत नहीं है। बस गोरखपुर के मतदाताओं से अनुरोध है कि पिछले पांच वर्षों में गोरखपुर और उत्तर प्रदेश के दृश्य की तुलना 2017 से पहले के पांच साल से जरूर करें। उस समय की समाजवादी सरकार माफिया और गुंडा सरकार के नाम से चर्चित थी। सबसे अधिक शर्मनाक बात तो यह है कि कहा जाता था कि बहू बेटियों की खिल्ली उड़ाने वाली सरकार है। इन्हीं की पार्टी के एक नेता ने रेप के मामले में कहा था कि लड़के हैं, लड़कों से गलतियां हो जाती हैं। इसे नजर अंदाज करना चाहिए। जबकि भाजपा सरकार में महिलाओं और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाते हुए हर मूलभूत सुविधाएं दी जा रही हैं। डॉ सिंह ने कहा कि गोरखपुर की दशकों की मांग खाद्य कारखाना, एम्स से लेकर कुशीनगर एयरपोर्ट तक का शुरू होना योगी जी और मोदी जी के कुशल नेतृत्व की ही देन है। हमारी सरकार की मंशा है कि जिस चीज की जहां मांग हो, वो वहां पहुंचे। हर वर्ग का विकास हो और हर वर्ग में खुशहाली आए, यही हमारा लक्ष्य है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पार्टी स्तर पर कुछ निर्णय लिए गए हैं। उसके मुताबिक डबल इंजन सरकार की जो योजनाएं गोरखपुर और उत्तर प्रदेश में लागू की गई थी, वो तो निरंतर चलती ही रहेंगी। इसके साथ ही कई अन्य तमाम योजनाओं को लाकर गोरखपुर को विश्व फलक पर चमकाने की पूरी कोशिश की जाएगी। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून का राज स्थापित किया है। हम गंभीरता से विचार करें तो हमें यह बदलाव स्वंय दिख जाएगा। आज उत्तर प्रदेश के मतदाताओं के समक्ष सही विकल्प है ​तो वह है भारतीय जनता पार्टी। जिस गति से उत्तर प्रदेश में विकास की गाड़ी दौड़ रही है, उसके लिए जरूरत है कि हम सब मिलकर योगी आदित्यनाथ को और मजबूत बनाएं। एक सवाल के जवाब में कहा कि लोकतंत्र का यह उत्सव है यहां जो भी उतरता है वह यही कहता है कि हम जीत रहे हैं। भाजपा चाहती है कि तुष्टिकरण किए बिना प्रत्येक योजना का लाभ सबको मिले। मोदी ने देश को विकास की दिशा दी है। हम पिछली बार की अपेक्षा कई गुना वोट से जीत रहे हैं। पूर्ण बहुमत से योगी आदित्यनाथ की सरकार दोबारा बनने जा रही है।

यह भी पढ़ेअयोध्या: बदलते मौसम से हो रहे हों बीमार तो करें यह उपाय, पढ़ें…

संबंधित समाचार