सीतापुर में सीएम योगी ने की ताबड़तोड़ जनसभाएं, कहा- 25 करोड़ जनता को सुरक्षा देने का किया काम
सीतापुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को जिले में तीन जन सभाएं कर प्रत्याशियों के पक्ष में महौल बनाने का काम किया। उन्होंने सेवता, महमूदाबाद व मिश्रिख विधान सभा क्षेत्र में जनसभाएं की। इस दरम्यान सीएम ने सपा पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पांच साल पहले पूरे प्रदेश में सुरक्षा का खतरा …
सीतापुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को जिले में तीन जन सभाएं कर प्रत्याशियों के पक्ष में महौल बनाने का काम किया। उन्होंने सेवता, महमूदाबाद व मिश्रिख विधान सभा क्षेत्र में जनसभाएं की। इस दरम्यान सीएम ने सपा पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पांच साल पहले पूरे प्रदेश में सुरक्षा का खतरा था। अराजकता, गुंडागर्दी से आमजन त्रस्त था। महिलाएं, बेटियां घर से निकलने से घबराती थीं।
सपा के राज में यूपी में हर तीसरे दिन होता था दंगा
हर तीसरे दिन दंगा होता था। महीनों तक कर्फ्यू लगा रहता था। बाजार में व्यापारी व्यापार नहीं कर पाता था, क्योंकि कब बम बाजी शुरू हो जाए, कुछ नहीं कहा जा सकता था। उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद पिछले पांच वर्षाें में कोई दंगा नहीं हुआ। पहले जहां कर्फ्यू लगता था, वहां कांवड़ यात्रा निकलती है। जहां बमबाजी होती थी, वहां बम बम भोले के जयकारे लगते हैं। दंगाईयों को पता है कि आज दंगा करेंगे तो बाप-दादाओं की कमाई जब्त कर ली जाएगी। प्रदेश में आज त्योहार शांतिपूर्ण मनाए जाते हैं।
होली-दीवाली पर बिना भेदभाव मिलती है बिजली
होली-दीपावली सहित सभी पर्वो पर बिना किसी भेदभाव के 24 घंटे बिजली मिलती है। प्रदेश की 25 करोड़ जनता को सुरक्षा देने का काम किया है। आज बेटियां बेखौफ स्कूल जा सकती हैं। व्यापारी कहीं भी निडर होकर व्यापार कर सकते हैं। नौजवानों के भविष्य के साथ कोई खिलवाड़ नहीं कर सकता है। पहले सरकारी नौकरियां निकलने पर पूरा कुनबा अवैध वसूली पर निकल पड़ता था। पांच वर्ष में पांच लाख युवाओं को सरकारी नौकरियां दीं। प्रदेश में निवेश होने से रोजगार के साधन बढ़ रहे हैं।
कोरोना काल में जीवन बचाने का किया काम
कोरोना महामारी के समय में जीवन और जीविका को बचाने का प्रयास किया गया। मुफ्त इलाज और वैक्सीन की व्यवस्था की गई। वैक्सीन की वजह से कोरोना की तीसरी लहर में नुकसान नहीं पहुंचा सकी। उत्तर प्रदेश के 15 करोड़ परिवारों को महीने में दो बार डबल इंजन की सरकार मुफ्त राशन देने रही है। उन्होंने कहा कि पहले की सरकार आतंकियों व दंगाइयों को संरक्षण देने का काम कर रही थी। अहमदाबाद के सीरियल ब्लास्ट में सजा पाने वाले आतंकियों में से एक आजमगढ़ का भी था, जिसके अब्बाजान समाजवादी पार्टी के प्रचारक हैं।
आतंकियों पर लगे केस वापस लेती थी सपा सरकार
श्रीरामजन्म भूमि समेत तमाम आतंकी हमले के आरोपियों से सपा सरकार ने मुकदमें वापस लेने का कुंठित प्रयास किया था। भाजपा सरकार आने के बाद सबसे पहले 86 लाख किसानों का कर्ज माफ किया। उन्होंने कहा कि मजबूत सरकार का मतलब एक हाथ में विकास की छड़ी हो, लेकिन दूसरे हाथ में माफियाओं की छाती पर चढ़ाने के लिए बुल्डोजर की स्टेयरिंग हो। भाजपा सरकार में प्रदेश को अपराध मुक्त, गुंडा मुक्त, भय मुक्त वातावरण देने के साथ गरीबों को शासन की योजनाओं के साथ जोड़ने का काम हुआ है। उन्होंने कहा कि 88 हजार ऋषि-मुनियों की तपस्थली कि इस भूमि व सरयू नदी के किनारे बसे यहां के मतदाता भाइयों बहनों का आभार व्यक्त करने आया हूँ।
यह भी पढ़ें: हल्द्वानी: एसटीएच में उपचार के दौरान बंदी की मौत, बीमार होने पर मिली थी जमानत
