हरदोई: ट्रैक्टर ट्रॉली से कुचलकर मजदूर की मौत, मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। ईंट से भरे ट्रैक्टर-ट्राली से कुचलकर एक भट्टा मज़दूर की मौत हो गई। हादसा चिमना तिराहा के पास हुआ।इस हादसे की खबर सुनते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्ज़े में ले कर उसका पोस्टमार्टम कराया है। वहीं मज़दूर के घर वालों में कोहराम मचा हुआ है। चलती ट्राली से नीचे …

हरदोई। ईंट से भरे ट्रैक्टर-ट्राली से कुचलकर एक भट्टा मज़दूर की मौत हो गई। हादसा चिमना तिराहा के पास हुआ।इस हादसे की खबर सुनते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्ज़े में ले कर उसका पोस्टमार्टम कराया है। वहीं मज़दूर के घर वालों में कोहराम मचा हुआ है।

चलती ट्राली से नीचे गिर गया मजदूर

बताते है कि बेहटा गोकुल थाने के सिकंदरपुर गांव निवासी कपिल शिरोमणि नगर के पास चिमना गांव में ईंट-भट्ठे पर मज़दूरी करता था। घर वालों के मुताबिक कपिल ट्रैक्टर-ट्राली में ईंट भरकर किसी गांव में उतारने के लिए जा रहा था। इसी बीच रास्ते में चिमना तिराहा के पास वह अचानक चलती ट्राली से नीचे गिर पड़ा। इसी बीच ट्रैक्टर-ट्राली का पहिया उसके ऊपर से उसे रौंदता हुआ निकल गया।

कपिल की हाल ही में हुई थी शादी

इस हादसे में कपिल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। उधर जब कपिल के घर वालों को इसकी खबर सुनने को मिली,उसके घर वालो में कोहराम मच गया। घर वालों ने बताया है कि कपिल की शादी हुई थी।उसके दो भाई हैं। मेहनत-मज़दूरी करके वह अपना और अपने परिवार का पेट पाल रहा था। बेहटा गोकुल एसएचओ ओमप्रकाश सिंह के मुताबिक फिलहाल अभी पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: शाहजहांपुर: एसपी समेत 18 पुलिस कर्मियों पर रिपोर्ट के बाद क्राइम ब्रांच ने शुरू की जांच

संबंधित समाचार