छलावे से मुक्ति के लिए सत्ता का सुखद परिवर्तन जरूरी: मायावती
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए रविवार को हो रहे मतदान में मतदाताओं से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील करते हुए कहा है कि अनवरत छलावे से मुक्ति के लिए सत्ता का सुखद परिवर्तन जरूरी है। 1. यूपी के 16 ज़िलों के …
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए रविवार को हो रहे मतदान में मतदाताओं से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील करते हुए कहा है कि अनवरत छलावे से मुक्ति के लिए सत्ता का सुखद परिवर्तन जरूरी है।
1. यूपी के 16 ज़िलों के 59 विधान सभा की सीटों पर आज तीसरे चरण के मतदान में सभी बढ़ चढ़कर अपना वोट जरूर डालें तथा अपने वोट से अपना उद्धार खुद करें। साथ ही, विरोधी दलों के हर प्रकार के छद्म व अनवरत् छलावे से मुक्ति के लिए यूपी में सत्ता का सुखद परिवर्तन भी जरूरी। 1/3
— Mayawati (@Mayawati) February 20, 2022
मायावती ने सोशल मीडिया के माध्यम से जारी अपने संदेश में कहा कि यूपी के 16 जिलों की 59 विधानसभा सीटों पर आज तीसरे चरण के मतदान में सभी बढ़ चढ़कर अपना वोट जरूर डालें और अपने वोट से अपना उद्धार खुद करें। साथ ही, विरोधी दलों के हर प्रकार के छद्म व अनवरत छलावे से मुक्ति के लिए यूपी में सत्ता का सुखद परिवर्तन भी जरूरी है।
2. यूपी के ख़ासकर ग़रीबों को और ग़रीब बनाने वाली इनकी ग़लत नीतियों पर अब और ज़्यादा भरोसा करने के बजाय वादा निभाने वाली बीएसपी पर ही पूर्ण भरोसा का सही विकल्प। 2/3
— Mayawati (@Mayawati) February 20, 2022
उन्होंने कहा कि यूपी के खासकर गरीबों को और गरीब बनाने वाली इनकी गलत नीतियों पर अब और ज़्यादा भरोसा करने के बजाय वादा निभाने वाली बीएसपी पर ही पूर्ण भरोसा का सही विकल्प है। अपने आत्म-सम्मान के साथ शान्ति से जीने के लिए मामूली रोजी-रोज़गार भी नहीं उपलब्ध करा पाना भाजपा सरकार की सबसे बड़ी विफलता, बल्कि जो रोजगार थे वे भी अधिकांश छिन गए हैं। सबसे पहले रोजी-रोटी की ज़िम्मेदारी, यही वक्त की सबसे बड़ी मांग है।
3. अपने आत्म-सम्मान के साथ शान्ति से जीने के लिए मामूली रोजी-रोज़गार भी नहीं उपलब्ध करा पाना भाजपा सरकार की सबसे बड़ी विफलता, बल्कि जो रोज़गार थे वे भी अधिकांश छिन गए हैं। सबसे पहले रोजी-रोटी की ज़िम्मेदारी, यही वक्त की सबसे बड़ी माँग है। 3/3
— Mayawati (@Mayawati) February 20, 2022
तीसरे चरण में बृज क्षेत्र के पांच जिलों फिरोजाबाद, हाथरस, मैनपुरी, एटा और कासगंज की 19, अवध क्षेत्र के कानपुर, कानपुर देहात, औरैया, फर्रुखाबाद, कन्नौज और इटावा जिले की 27 तथा बुंदेलखंड के पांच जिलों झांसी, जालौन, ललितपुर, महोबा और हमीरपुर की 13 सीटों पर मतदान हो रहा है। इस चरण में 2.16 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर 97 महिला प्रत्याशियों सहित 627 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।
पढ़ें- UP Election 2022: CM योगी ने ट्वीट कर मतदाताओं से की मतदान की अपील
