मुरादाबाद : बसें चुनाव में, यात्रियों का मंजिल तक पहुंचना दुश्वार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद/अमृत विचार। विधानसभा चुनाव के पहले और दूसरे चरण का मतदान कराने के लिए मुरादाबाद डिपो से लगातार बसें जा रही थीं। तीसरा चरण का मतदान रविवार को है। मुरादाबाद रोडवेज की 48 बसें भी चुनाव ड्यूटी में लगाई गईं हैं, जिसका असर यात्रियों पर पड़ रहा है। बस के इंतजार में यात्रियों को घंटों …

मुरादाबाद/अमृत विचार। विधानसभा चुनाव के पहले और दूसरे चरण का मतदान कराने के लिए मुरादाबाद डिपो से लगातार बसें जा रही थीं। तीसरा चरण का मतदान रविवार को है। मुरादाबाद रोडवेज की 48 बसें भी चुनाव ड्यूटी में लगाई गईं हैं, जिसका असर यात्रियों पर पड़ रहा है। बस के इंतजार में यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। शनिवार को मुरादाबाद डिपो पर यात्रियों को बसों के लिए घंटों दुश्वारियां झेलनी पड़ीं।

बस में चढ़ने के लिए दरवाजे से जगह नहीं मिली तो बच्चे को खिड़की से अंदर भेजती महिला।

बसों की संख्या कम होने से यात्रियों को बसों में प्रवेश के लिए खिड़की का सहारा लेना पड़ा। दोपहर में डिपो पर खड़े दीपक कुमार ने बताया कि उन्हें मेरठ जाना है। डेढ़ घंटे से बस के इंतजार में खड़े हैं, लेकिन बसों में भीड़ ज्यादा होने से जगह नहीं मिल रही है। इरफान अहमद ने बताया कि उन्हें बिजनौर जाना है और दो घंटे से बस के इंतजार में खड़े हैं पर बस नहीं मिल पाई है।

मुरादाबाद डिपो एआरएम सोमपाल सिंह ने बताया कि मुरादाबाद डिपो की 48 बसें चुनाव ड्यूटी में जा चुकी हैं। इस कारण बसों की संख्या कम हो गई है। हमारे डिपो पर दिल्ली, मेरठ व हरिद्वार समेत अन्य जिलों के लिए बसें हैं, लेकिन बसों के लिए यात्रियों को थोड़ा इंतजार करना पड़ रहा है। 10 मार्च के बाद बसों की संख्या अच्छी हो जाएगी।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : सैन्य गतिविधियों की भी जानकारी हासिल करेंगे प्रशिक्षु डिप्टी एसपी

 

संबंधित समाचार