UP Election 2022: यूपी में तीसरे चरण के चुनाव में शाम छह बजे तक कुल 59.83% हुआ मतदान, पिछली बार से दो फीसदी कम हुई वोटिंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में 16 जिलों की 59 विधानसभा सीटें शामिल हैं। कुल 627 उम्मीदवार मैदान में हैं। सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है। इस चरण में हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, मैनपुरी, फर्रूखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरय्या, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर और महोबा जिलों …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में 16 जिलों की 59 विधानसभा सीटें शामिल हैं। कुल 627 उम्मीदवार मैदान में हैं। सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है। इस चरण में हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, मैनपुरी, फर्रूखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरय्या, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर और महोबा जिलों की विधानसभा सीटों पर वोटिंग समाप्त हो चुकी है।

यूपी में शाम छह बजे तक पड़े मतदान का प्रतिशत सामने आ गया है। प्रदेश में शाम छह बजे तक 16 जिलों की 59 सीटों पर कुल 59.83 फीसदी मतदान हुआ है। ये मतदान पिछले बार यानि 2017 के विधानसभा चुनाव से दो फीसदी कम माना जा रहा है। पिछली बार तीसरे चरण में कुल 62 फीसदी मतदान हुआ था। यूपी के औरैया में कुल 61.31 फीसदी मतदान हुआ है। वहीं ललितपुर में 68 फीसदी मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया है।

करहल सीट बनी रही हॉट, विवाद भी आए सामने 

वहीं प्रदेश के मैनपुरी जिले की करहल सीट काफी हॉट बनी रही। यहां पर बीजेपी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के खिलाफ एसपी सिंह बघेल को चुनाव में उतारा था। यहां से खबर सामने आ रही है कि बीजेपी प्रत्याशी श्री बघेल ने यहां पर बूथ कैप्चरिंग की शिकायत की है। एसपी सिंह बघेल ने कहा कि करहल सीट के बूथ नंबर 266 प्राथमिक पाठशाला जसवंतपुर चौकी तीरथपुर थाना दन्नाहार में ईवीएम मशीन के पास 5 लोग खड़े हैं। ये लोग और इनमें से एक आदमी ईवीएम मशीन के सामने खड़े होकर अपने सामने कई महिलाओं से कई घंटों से वोट डलवा रहा है। उन्होंने दावा किया कि उनके पास इसका वीडियो भी है।

शाम पांच बजे तक 57.58 प्रतिशत मतदान

शाम पांच बजे तक यूपी की इन सीटों का मतदान का प्रतिशत इस प्रकार से है।

  • फिरोजाबाद 57.35%
  • कासगंज 59.18%
  • जसवंतनगर 59.85%
  • भरथना 58.00%
  • इटावा 57.20%
  • करहल 62.32%
  • छिबरामऊ 58.60%
  • मैनपुरी सदर 59.29%
  • सिरसागंज 58.72%

3 बजे तक 48.81 फीसदी मतदान 

शाम 3 बजे तक यूपी की इन सीटों के लिए 48.81 फीसदी मतदान हुआ है।

  • हाथरस: 42%
  • सादाबाद: 42%
  • सिकंदराराऊ: 62%
  • कन्नौज सदर: 4%
  • छिबरामऊ: 8%
  • तिर्वा:5%
  • कानपुर: 49%
  • कासगंज: 50.74%

यूपी में अब तक की वोटिंग

तीसरे चरण में 1 बजे तक 35.88% मतदान हुआ।

  • औरैया: 03%
  • एटा: 24%
  • इटावा: 27%
  • फर्रुखाबाद: 04%
  • फिरोजाबाद: 51.05%
  • हमीरपुर: 82%
  • हाथरस: 61%
  • जालौन: 50%
  • झांसी: 83%
  • कन्नौज: 78%
  • कानपुर देहात: 40%
  • कानपुर नगर: 50%
  • कासगंज: 62%
  • ललितपुर: 12%
  • महोबा: 12%
  • मैनपुरी: 14%

वोटिंग को किया गया बायकॉट

महोबा, ललितपुर, हाथरस और टूंडला में लोगों ने विकास न होने पर वोटिंग का बायकॉट किया। हाथरस के नगला बिहारी में गांव वालों ने मतदान रोका। यहां 10 बजे तक सिर्फ 4 वोटर्स ने वोट डाला था। ललितपुर के 5 गांवों में 12 बजे तक एक भी वोट नहीं पड़ा।

सपा ने कहा EVM से चिंह गायब

फर्रुखाबाद जिले के विधानसभा 194 बूथ संख्या 38 पर समाजवादी पार्टी ने ईवीएम से उनका चुनाव चिंह गायब होने की बात कही है। उन्होंने चुनाव आयोग और जिला प्रशासन से मामले का संज्ञान लेने को कहा।

 

मुलायम सिंह यादव वोट डालने पहुंचे

समाजवादी पार्टी के संस्थापक और संरक्षक मुलायम सिंह यादव वोट डालने सैफई के जसवंतनगर मतदान केंद्र पर पहुंचे।

वोट देने वालों को मिला मुफ्त नाश्ता

कानपुर के एक व्यवसाई व समाजसेवी राजेश भल्ला ने एक अनोखी पहल की जहां वह वोट देकर आने वालों को मुफ्त में नाश्ता करा रहे हैं।

11 बजे तक वोटिंग टर्न आउट

मतदान प्रतिशत: 11:00 बजे

  • कन्नौज सदर: 3%
  • छिबरामऊ: 2%
  • तिर्वा:49%
  • कुल औसत: 9%
  • कानपुर देहात: 19.86%
  • झांसी: 19.11%

सपा प्रमुख ने डाला वोट

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पत्नी डिंपल यादव के साथ सैफई में वोट डाला है। अखिलेश ने कहा कि बाबा मुख्यमंत्री 5 साल रहे। आप ने अपने मेडिकल कॉलेज को वो सुविधा क्यों नहीं दी जो PGI की हैं। ज़िम्मेदार कौन है? सैफई का जो विकास हुआ वो एक दिन का नहीं है। बाबा मुख्यमंत्री को कोई काम करना नहीं है कोई अच्छा काम देखना नहीं है।

सपा ने लगाया आरोप

समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष महेश कश्यप ने बताया कि साइकिल वाला बटन नहीं दब रहा है।

वोट डालने के लिए निकले अखिलेश यादव

सपा के प्रमुख अखिलेश यादव एरोड्रम से वोट डालने के लिए रवाना हो गए हैं।

दो घंटे में हुआ इतना मतदान

उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण के चुनाव में शुरुआती दो घंटों में 8.15 प्रतिशत मतदान हुआ है।

मतदान प्रतिशत: 09:00 बजे

  • कन्नौज सदर: 9.5%
  • छिबरामऊ: 11.23%
  • तिर्वा:9.6%
  • कुल औसत: 10.11%

9 बजे तक वोटिंग टर्न आउट

 

उरई में देर से शुरू हुआ मतदान

उरई में गुढ़ा गांव के बूथ संख्या 470 में ईवीएम खराब होने के कारण 9 बजे तक मतदान शुरु नहीं हो सका।

स्वतंत्र देव सिंह ने सपाइयों पर लगाया आरोप

भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सपा पर आरोप लगाया और कहा कि ये सभी अराजकता का माहौल बनाते हैं और गुंडागर्दी करते हैं,लोग उन्हें क्यों वोट देंगे।

कानपुर की मेयर पर हुई FIR

कानपुर की मेयर प्रमिला पांडेय ने मतदान की गोपनीयता भंग कर दी। कानपुर जिला प्रशासन ने कहा कि प्रमिला पांडेय की ओर से हडसन स्कूल मतदान केंद्र में मतदान की गोपनीयता भंग करने के चलते विरुद्ध सुसंगत धाराओं में FIR होगी।

नवविवाहित जोड़े ने डाला वोट  

तीसरे चरण के मतदान में फिरोजाबाद के हनुमानगढ़ लक्ष्मी कॉन्वेंट स्कूल मतदान केंद्र पर एक नवविवाहित जोड़े ने वोट डाला। दुल्हन ने अपना मायका छोड़ने से पहले वोट डाला। कल रात इस नवविवाहित जोड़े का विवाह हुआ था।

फर्रुखाबाद में EVM हुई खराब

फर्रुखाबाद सदर विधानसभा के बूथ संख्या- 181 (नारायण आर्य कन्या पाठशाला) पर EVM मशीन खराब हो गई। एक घंटे से यहां वोटिंग नहीं हुई।

शिवपाल वोट डालने पहुंचे

सपा के वरिष्ठ नेता राम गोपाल यादव और शिवपाल यादव सैफैई वोट डालने पहुंचे। शिवपाल यादव ने अखिलेश यादव के CM बनेने का विश्वास जताया।

मुलायम सिंह यादव के भाई अभय राम यादव ने डाला वोट

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के भाई अभय राम यादव ने आज सफाई के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में समाजवादी पार्टी को भारी जीत देखने को मिलेगी।

CM योगी ने वोट करने की अपील की

यूपी के विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण से पहले सीएम योगी ने ट्वीट किया और सभी से वोट डालने की अपील की।

PM मोदी ने की वोट करने की अपील

वोटिंग के बीच पीएम मोदी ने लोगों से वोट करने की अपील की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि पंजाब चुनाव और यूपी चुनाव के तीसरे चरण का मतदान आज हो रहा है। मैं आज मतदान करने वाले सभी लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने का आह्वान करता हूं, विशेषकर युवाओं और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से।

बिकरू गांव में  वोटर्स की लंबी कतार

गैंगस्टर विकास दुबे की वजह से देशभर में चर्चा में आए बिकरू गांव में सुबह से ही वोटर्स की कतारें लगी हैं। ज्यादातर लोगों का कहना है कि अब वोट डालने के दौरान भय का माहौल नहीं है।

जालौन में मॉक पोल

जालौन में पोलिंग बूथ 390, 391 पर चुनाव अधिकारियों ने मॉक पोल किया।

संबंधित समाचार