अयोध्या: खंड शिक्षा अधिकारियों के पूरे साल के काम की अब तैयार होगी रिपोर्ट, प्रारुप तैयार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। बेसिक शिक्षा विभाग के खंड शिक्षा अधिकारियों के सालभर के कामकाज के आधार पर उनकी रिपोर्ट तैयार होगी। इसके लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारी निर्धारित प्रारुप पर अपने कामकाज की रिपोर्ट बीएसए को पेश करेंगे। बीएसए की ओर से इस रिपोर्ट की समीक्षा की जाएगी। कार्य प्रगति के आधार पर उनको अंक दिए जाएंगे। …

अयोध्या। बेसिक शिक्षा विभाग के खंड शिक्षा अधिकारियों के सालभर के कामकाज के आधार पर उनकी रिपोर्ट तैयार होगी। इसके लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारी निर्धारित प्रारुप पर अपने कामकाज की रिपोर्ट बीएसए को पेश करेंगे। बीएसए की ओर से इस रिपोर्ट की समीक्षा की जाएगी। कार्य प्रगति के आधार पर उनको अंक दिए जाएंगे। साथ ही इस रिपोर्ट को गोपनीय रखा जाएगा और शासन को प्रेषित किया जाएगा।

बीएसए संतोष देव पांडेय ने बताया कि 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वालों को उत्कृष्ट , 71 से 60 के बीच अंक पाने वालों को अति उत्तम, 61 से 71 के बीच अंक पाने वालों को उत्तम, 50 से 60 के बीच अंक पाने वालों को संतोषजनक और 50 से कम अंक पाने वालों को खराब श्रेणी में रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि चुनाव बाद यह रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी जाएगी। बता दें कि बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा अपने दायित्व की पूर्ति में मनमानी और लापरवाही की शिकायतें अक्सर सामने आती हैं। बताया जाता है कि खंड शिक्षा अधिकारी बीआरसी केंद्रों तक पर नहीं जाते हैं। इन्हीं सब को लेकर शासन की ओर से रिपोर्ट मांगी गई है।

यह भी पढ़े-अयोध्या: कम्युनिस्ट पार्टी के प्रत्याशी ने नफरती बयानों के विरोध में रखा मौन व्रत, आयोग पर उठाई उंगली

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव