कुशीनगर: कुंडी से लटकता मिला विवाहिता का शव, हड़कंप
कुशीनगर। जिले के कप्तानगंज थाना अन्तर्गत गांव अज़ीज़ नगर टोला खपरधिक्का में दिन रविवार को एक नव बिबाहीता का घर के अन्दर कुड़ी से लटकता हुआ शव मिला। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गांव अज़ीज़ नगर टोला खपरधिक्का में कमलेश पटेल की पत्नी गुड़िया उम्र लगभग 23बर्ष का शादी लगभग दो बर्ष पूर्व हुआ था। गुड़िया …
कुशीनगर। जिले के कप्तानगंज थाना अन्तर्गत गांव अज़ीज़ नगर टोला खपरधिक्का में दिन रविवार को एक नव बिबाहीता का घर के अन्दर कुड़ी से लटकता हुआ शव मिला।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गांव अज़ीज़ नगर टोला खपरधिक्का में कमलेश पटेल की पत्नी गुड़िया उम्र लगभग 23बर्ष का शादी लगभग दो बर्ष पूर्व हुआ था। गुड़िया का शव घर के अन्दर कुड़ी से लटकता हुआ देखकर गांव का कोई व्यक्ति फोन से सुबह लड़की के पिता मुनीब पटेल निवासी शिवपुरडीह थाना कुबेर स्थान को दिया। परिजन घटनास्थल गांव अजीज नगर पहुंच कर कप्तानगंज पुलिस को सूचना दिये।
सूचना पर एस एच ओ सुधीर कुमार सिंह अपने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर घर के अन्दर कुड़ी से लटकता शव को अपने कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस विधिक कार्यवाही में जुटी रही!मौके पर सी ओ कसया पियूष कान्त राय ने घटनास्थल पर घटना का जायजा लिया।
मुनीब पटेल निवासी शिवपुर डीह थाना कुबेर स्थान के तीन बच्चे है जिसमें दो पुत्र और एक पुत्री गुड़िया जिसका विवाह 30 नवम्बर 2020को एक बर्ष पूर्व धुम धाम से कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गांव अज़ीज़ नगर टोला खपरधीका निवासी कमलेश पटेल ऊम्र लगभग 26बर्ष से किया था! कमलेश अपने पिता कपिल देव पटेल और माता शकुंतला के साथ घर में रहते थे पिता खेती कर परिवार का खर्चा चलाते थे कमलेश पटेल एक दो माह के लिए कभी कभी बाम्बे कमाने चला जाता था लोग बता रहे थे पति पत्नी में अक्सर झगड़ा हुआ करता था कुछ दिन पहले झगड़ा होने के वजह से पिता मुनीब पटेल अपने बेटी गुड़िया को अपने घर ले कर चले गये थे!एक माह पहले महिला थाना पडरौना पर समझौता के तहत अपने घर अज़ीज़ नगर ले कर आया था! समझौते में यह कह कर कि हम कभी मार पिट नहीं करेंगे।
हम गुड़िया को सही ढंग से रखेंगें!दिन रविवार को जब घटनास्थल पर पुलिस पहुंची लड़की के पिता मुनीब पटेल के उपस्थित में एस एच ओ सुधीर कुमार सिंह ने दरवाजा खोला तो महिला का शव छत के एक कुड़ी में लटकता हुआ दिखाई दे रहा था पैर में चप्पल था और ढंग से साल ओठी हुए थी लड़की के पिता ने पुलिस को दिये गये तहरीर में पति कमलेश पटेल, पिता, कपिल देव पटेल माता शकुंतला के ऊपर आरोप लगाया है कि जब से हमारी लड़की अपने ससुराल गयी तभी से हमारी बेटी के ऊपर 2लाख रूपया दहेज मांग का दबाव बनाया जाता था।
नहीं मिलने पर जान से मारने का धमकी दिया जाता था जिसकी सूचना महिला थाना पडरौना को दिया गया था और समझौता में माता पिता पति कमलेश ने समझौता लिखा की हम कभी दहेज का मांग नहीं करेंगे!हमारी पुत्री गुड़िया को मार कर टाग दिया गया है! आरोपी के माता पिता घर छोड़ कर फरार है पुलिस ने घर में ताला लगा दिया है !सी ओ पियूष कान्त राय ने बताया तहरीर मिल गया है बिधिक कार्यवाही की जा रही है।
यह भी पढ़ें: डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा: रामलला का मुद्दा नहीं था भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिक एजेंडे का हिस्सा
