रामपुर: लूट का विरोध करने पर महिला की हत्या का प्रयास, हालत गंभीर
रामपुर/शाहबाद, अमृत विचार। थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक महिला को बंधक बनाकर उसके घर से छह लाख रुपये का माल लूटकर ले गए। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कराने के बजाए लीपापोती करते हुए महिला के ऊपर जानलेवा हमला करने वालों के खिलाफ गैर इरातन हत्या के प्रयास का मामला दर्ज करके जांच …
रामपुर/शाहबाद, अमृत विचार। थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक महिला को बंधक बनाकर उसके घर से छह लाख रुपये का माल लूटकर ले गए। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कराने के बजाए लीपापोती करते हुए महिला के ऊपर जानलेवा हमला करने वालों के खिलाफ गैर इरातन हत्या के प्रयास का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव मीरपुर के रहने वाले कृष्ण मुरारी अपने भाई के साथ परिवार सहित पंजाब में काम कारते हैं गांव में बने उनके मकान में मां गुलाबो देवी रहती हैं। आरोप है कि 17 फरवरी की रात को कुछ बदमाश घर में घुस आए। लूटपाट करके फरार हो गए। सुबह को पड़ोसियों ने अपनी छत से गुलाबो के मकान में खून पड़ा देखा तो उनके होश उड़ गए। मामले की सूचना मिलने पर आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। घर में घुसकर देखा तो महिला खून से लथपथ बेसुध हालत में पड़ी हुई थी।
इस बात के सूचना पंजाब से ससुराल आए हुए कृष्ण मुरारी को हुई तो वह अपने गांव आया। आनन-फानन में वह अपनी मां को सीएचसी लाया। डॉक्टरों ने महिला का प्राथमिक उपचार कर उसे अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुलाबो देवी को इलाज के लिए रामपुर के निजी अपस्ताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
इस मामले की शिकायत कब पुलिस के पास पहुंची तो पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ गैरइरादत हत्या के प्रयास की धारा लगाते हुए मुकदमा पंजीकृत कर लिया। परिजनों का कहना है कि उन्होंने पुलिस को लूट की घटना बताई थी। लेकिन पुलिस ने लूटपाट नहीं लिखी। इससे गुस्साए ग्रामीण रविवार सुबह को कोतवाली पहुंच गए और पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया।
लूट के बाद गांव में फैली दहशत
दो दिन पहले महिला के साथ हुई घटना के बाद से ग्रामीण दहशत में आ गए हैं। लोगों का कहना है कि बदमाश गुलाबो देवी को बंधक बनाकर छह लाख रुपया लूटकर ले गए। विरोध करने पर उसकी हत्या भी करने की कोशिश भी की है। लेकिन पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। इससे लोग दहशत में आ गए है।
पुलिस विधानसभा चुनाव में व्यस्त,बदमाश घटनाएं करने में मस्त
पुलिस महकमा विधानसभा चुनाव कराने में व्यस्त है तो बदमाश घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में क्षेत्र में घटनाएं अचानक से बढ़ गई है। मिलक में तीन दिन पहले दिव्यांग की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। 17 फरवरी को शाहबाद में लूट का विरोध करने पर महिला को मारने का प्रयास किया गया। इसके अलावा क्षेत्र में आए दिन चोरी की वारदाते हो रही है।लेकिन पुलिस उनको रोकपाने में नाकाम साबित हो रही है।
मीरापुर में घटना की जानकारी होने पर हम खुद गांव गए थे। जो तहरीर दी गई थी, उसके आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मुकदमें में गैर इरादतन हत्या के प्रयास की धारा लगाई गई है। बाकी महिला के होश में आने के बाद,विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। धर्म सिंह मार्छाल,सीओ मिलक
ये भी पढ़ें:- बिजनौर : बादीगढ़ गांव के दो घरों से लाखों का सामान चोरी
