मुरादाबाद : ट्रेनों में लूट व चोरी के आरोपी को पकड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। एसपी रेल अर्पणा गुप्ता के निर्देश पर राजकीय रेल पुलिस की ओर से चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत ट्रेनों में लूट व चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। रविवार को जीआरपी थाना प्रभारी सुधीर कुमार व सब इंस्पेक्टर माहिर …

मुरादाबाद, अमृत विचार। एसपी रेल अर्पणा गुप्ता के निर्देश पर राजकीय रेल पुलिस की ओर से चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत ट्रेनों में लूट व चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

रविवार को जीआरपी थाना प्रभारी सुधीर कुमार व सब इंस्पेक्टर माहिर अब्बास की ओर से अपनी टीम के साथ ट्रेनों में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले लोगों की तलाश में ट्रेन में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी बीच जीआरपी ने थाना मझोला के क्षेत्र देव विहार निवासी शुभम उर्फ नीशू को गिरफ्तार कर लिया।

जीआरपी की टीम ने पकड़े गए युवक से पूछताछ की तो उसने ट्रेनों में चोरी की वारदात को अंजाम देना काबूला। जीआरपी ने आरोपी की निशानदेही पर तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। आरोपी शुभम ने बताया कि बरामद हुए मोबाइल उसने अलग-अलग ट्रेनों से टप्पेबाजी करके लूटे थे। इसके बाद जीआरपी ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा है।

संबंधित समाचार