बदायूं: सड़क दुर्घटना में युवक की मौके पर मौत
उझारी,अमृत विचार। अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । अचानक मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सैदनगली के गांव पण्डकी निवासी आशीर्वाद पुत्र …
उझारी,अमृत विचार। अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । अचानक मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सैदनगली के गांव पण्डकी निवासी आशीर्वाद पुत्र चंद्रसेन रविवार रात्रि करीब 8:00 बजे बाइक द्वारा अपने गांव से से नगली की ओर जा रहा था।
जैसे ही आशीर्वाद उझारी-ढक्कामोड़ के बीच में इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम के निकट पहुंचा तो उसकी बाइक किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। बाइक के साथ युवक दूर तक घिसटता हुआ चला गया। सूचना पर सैद नगली पुलिस मौके पर पहुंच गई । आशीर्वाद (21 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।
पुलिस ने शव अपने कब्जे में ले लिया और पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी मिलने पर युवक के परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल था। बताया जाता है कि अभी 3 माह पूर्व ही आशीर्वाद की धारंगपुर की रजनी से विवाह हुआ है। पत्नी रजनी का बुरा हाल है वह रोते-रोते बेसुध हो जाती है। जो भी उसकी हालत देखता है वह भी अपनी आंखों के आंसू रोक नहीं पाता है
ये भी पढ़ें-
लखनऊ: लेनदारों की धमकियों से तंग आकर दुकानदार ने की आत्महत्या
