फतेहपुर: इरफान प्रतापगढ़ी ने चुनावी सभा को किया संबोधित, कहा- देश की संपत्ति बेच रहा चौकीदार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर। स्टार प्रचारक इरफान प्रतापगढ़ी ने कांग्रेस  प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया।  इरफान ने केंद्र व प्रदेश सरकार के साथ सपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सीएम योगी कह रहे कि हम पांच किलो फ्री राशन दे रहे हैं। लेकिन मेरा सवाल है कि योगी के आवारा अन्ना मवेशी किसानों …

फतेहपुर। स्टार प्रचारक इरफान प्रतापगढ़ी ने कांग्रेस  प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया।  इरफान ने केंद्र व प्रदेश सरकार के साथ सपा पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि सीएम योगी कह रहे कि हम पांच किलो फ्री राशन दे रहे हैं। लेकिन मेरा सवाल है कि योगी के आवारा अन्ना मवेशी किसानों की फसल खा रहे है।

उन्होंने कहा कि देश का चौकीदार देश की संपत्ति बेच रहा और कह रहा हम देश के चौकीदार हैं। कोरोना काल में गंगा नदी में लाशें पड़ी थीं और यह कह रहे हैं कोई मरा नहीं। कांग्रेस ने सांस देने का काम किया और बीजेपी ने सांस लेने का काम किया है।

पढ़ें- UP Election 2022: अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर कसा तंज, कहा- जो दूसरों का नाम बदलते हैं उनका खुद नाम बदल दिया गया

संबंधित समाचार