UP Election 2022: शिवपाल सिंह यादव को सपा ने बनाया स्टार प्रचारक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव के चौथे चरण का प्रचार आज रुक जाएगा। इसी बीच सपा ने अपना स्टार प्रचारक घोषित कर दिया है। बता दें, पार्टी ने 30 लोगों की स्टार प्रचारकों लिस्ट जारी की है। सपा ने बाकी बचे चरणों में चुनाव प्रचार के तौर पर शिवपाल सिंह यादव को अपना स्टार प्रचारक बनाया …

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव के चौथे चरण का प्रचार आज रुक जाएगा। इसी बीच सपा ने अपना स्टार प्रचारक घोषित कर दिया है। बता दें, पार्टी ने 30 लोगों की स्टार प्रचारकों लिस्ट जारी की है। सपा ने बाकी बचे चरणों में चुनाव प्रचार के तौर पर शिवपाल सिंह यादव को अपना स्टार प्रचारक बनाया है।

बता दें कि निर्वाचन आयोग से पास हुई लिस्ट में शिवपाल सिंह यादव का नाम स्टार प्रचारकों में शामिल है। इस लिस्ट में मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव, किरन मय नंदा, रामगोपाल यादव और डिंपल यादव का नाम भी शामिल है।

बचे चरणों में डिंपल यादव भी सपा के लिए प्रचार करेंगी। वहीं स्वामी प्रसाद मौर्य भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल हैं।

पढ़ें- ऋद्धिमान साहा के बयान पर राहुल द्रविड़ बोले- मैं आहत नहीं, उनके लिए मेरे मन में बहुत सम्मान है

संबंधित समाचार