वाराणसी: सपा उम्मीदवार अशफाक ने भाजपा पर बोला हमला, कहा- हम भी प्रभु श्रीराम के वंशज हैं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी। यूपी के वाराणसी जिले के उत्तरी विधानसभा सीट से सपा के उम्मीदवार अशफाक अहमद डब्लू ने प्रभु जय श्रीराम के नारे पर भाजपा को निशाने पर लेते हुए कहा है कि बीजेपी सिर्फ और सिर्फ हिंदू मुसलमान की बात करती है। वास्तव में उनके पास जहित के लिए कोई मुद्दा ही नहीं है। इसे …

वाराणसी। यूपी के वाराणसी जिले के उत्तरी विधानसभा सीट से सपा के उम्मीदवार अशफाक अहमद डब्लू ने प्रभु जय श्रीराम के नारे पर भाजपा को निशाने पर लेते हुए कहा है कि बीजेपी सिर्फ और सिर्फ हिंदू मुसलमान की बात करती है। वास्तव में उनके पास जहित के लिए कोई मुद्दा ही नहीं है। इसे छिपाने के लिए भगवान का सहारा लेती है। उसे ध्यान रखना चाहिए कि हम भी प्रभु श्रीराम के वंशज हैं। सीधी बात हम सभी हिंदुस्तानी हैं। इधर-उधर की बातें कर जनता के मुद्दों से भटकाने का प्रयास किया जा रहा है।

अशफाक खजुरी में अपने केंद्रीय कार्यालय के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उनका यह बयान इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया है। अशफाक कहते हैं कि प्रदेश में इस बार सपा की लहर चल रही है और पूरा माहौल भाजपा के खिलाफ है। अब जनता भाजपा के झूठ से त्रस्त हो गई है और ऊब चुकी है।

इस बार प्रदेश में बदलाव देखने को मिलेगा। शहर उत्तरी में भाजपा ने दो बार से इस सीट पर विधायक स्टांप एवं पंजीयन मंत्री राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल को ही टिकट दिया है, सपा ने उनके सामने अशफाक अहमद डब्लू को मैदान में उतारा है। बता दें कि अशफाक वर्ष 2012 में वाराणसी कैंटोमेंट सीट से विधानसभा चुनाव लड़े थे। हालांकि इसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

यह भी पढ़ें:-भारत के युवा ग्रैंडमास्टर का बड़ा उलटफेर, 16 साल के R Praggnanandhaa ने विश्व के नंबर एक खिलाड़ी Magnus Carlsen को हराया

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता