बहराइच: मदरसा के छात्रों ने रैली निकालकर मतदान करने के लिए किया जागरूक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए सोमवार को जरवल में स्थित मदरसा के छात्रों ने जागरूकता रैली निकाली। लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया। जरवल कस्बा के मोहल्ला अहमद शाह नगर में स्थापित मदरसा जियाइस्लामिक जूनियर हायर सेकेंडरी स्कूल की ओर से मतदाता जागरूकता अभियान रैली निकाली गई। छात्रों ने जागरूकता स्लोगन लिखी तख्तियां …

बहराइच। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए सोमवार को जरवल में स्थित मदरसा के छात्रों ने जागरूकता रैली निकाली। लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया।

जरवल कस्बा के मोहल्ला अहमद शाह नगर में स्थापित मदरसा जियाइस्लामिक जूनियर हायर सेकेंडरी स्कूल की ओर से मतदाता जागरूकता अभियान रैली निकाली गई। छात्रों ने जागरूकता स्लोगन लिखी तख्तियां हाथ में लेकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। जिसमें मतदान करके मत प्रतिशत बढ़ाएं, देश को मजबूत बनाएं।

पहले मतदान, फिर अन्य काम आदि से लोगों को जागरूक किया। रैली में संस्था प्रबन्धक अजीमुद्दीन अज्जी, स्कूल के प्रधानाचार्य रजीउद्दीन जी, शिक्षक परवेज असगर, दीनानाथ कनौजिया, हाफिज दिलशाद अहमद, हाफिज महमूद अहमद, सुल्तान अहमद, नफीस अहमद, आदि मौजूद रहे।

पढ़ें- आंध्र प्रदेश के उद्योग मंत्री एम. गौतम रेड्डी का दिल का दौरा पड़ने से निधन

संबंधित समाचार