पीलीभीत: कोचिंग जाने को निकली हाईस्कूल की छात्रा लापता, परिजनों ने जताई अनहोनी की आंशका
पीलीभीत, अमृत विचार। घर से कोचिंग के निकली हाईस्कूल की छात्रा लापता हो गयी। काफी देर बाद भी जब वापस नहीं आई तो परिजन ने तलाश किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। शहर की एक कॉलोनी में रहने वाले व्यक्ति …
पीलीभीत, अमृत विचार। घर से कोचिंग के निकली हाईस्कूल की छात्रा लापता हो गयी। काफी देर बाद भी जब वापस नहीं आई तो परिजन ने तलाश किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
शहर की एक कॉलोनी में रहने वाले व्यक्ति ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उनकी 14 वर्षीय पुत्री कक्षा दस की छात्रा थी। 19 फरवरी को शाम छह बजे वह कोचिंग पढ़ने के लिए घर से गई थी। देर शाम तक जब छात्रा घर नहीं लौटी तो परिजन चिंतित हो गए। उसकी तलाश शुरू कर दी।
साथी छात्र-छात्राओं और परिचितों से संपर्क साधा। मगर कोई कुछ नहीं बता सका। इसके बाद कोतवाली में सूचना दी। जिसमें छात्रा से अप्रिय घटना का भी अंदेशा जताया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज की है। कोतवाल हरीश वर्धन सिंह ने बताया कि अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। छात्रा की तलाश को टीम लगाई गई है। सभी बिंदुओं पर छानबीन कर रहे हैं।
ये भी पढ़े-
पीलीभीत: अमित शाह ने सपा पर साधा निशाना, कहा- अखिलेश बाबू…किसे डरा रहे हो, हम नहीं डरते आपसे
