बहराइच: विजयलक्ष्मी को जेआरफ परीक्षा में मिली सफलता, बधाइयों का लगा तांता
बहराइच। शिवपुर ब्लॉक के बरदहा बाजार निवासी हरिनारायण की बेटी विजयलक्ष्मी ने अपने पहले ही प्रयास में जेआरएफ की परीक्षा उत्तीर्ण की है। ग्रामीणांचल की बेटी की इस उपलब्धि पर परिजनों, इष्टमित्रों ने शुभकामनाएं दी हैं। विजयलक्ष्मी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व गुरुजनों को दिया है। विजयलक्ष्मी को प्रारम्भिक शिक्षा गांव में ही …
बहराइच। शिवपुर ब्लॉक के बरदहा बाजार निवासी हरिनारायण की बेटी विजयलक्ष्मी ने अपने पहले ही प्रयास में जेआरएफ की परीक्षा उत्तीर्ण की है। ग्रामीणांचल की बेटी की इस उपलब्धि पर परिजनों, इष्टमित्रों ने शुभकामनाएं दी हैं। विजयलक्ष्मी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व गुरुजनों को दिया है। विजयलक्ष्मी को प्रारम्भिक शिक्षा गांव में ही मिली, जबकि हाईस्कूल व इंटर मीडिएट की शिक्षा श्री राम प्यारे शिवशंकर इंटरकालेज शिवपुर से ग्रहण की जबकि एम पी ए भारतखण्डे डीम्ड यूनिवर्सिटी कैसरबाग लखनऊ से एवम प्रभाकर की डिग्री प्रयाग संगीत समिति इलाहाबाद से हासिल किया।
यह भी पढ़ें: हल्द्वानी: राज्य स्तरीय संगीत शिक्षक प्रतियोगिता में गूंजेगा शिक्षक हरीश चंद्र पांडे का हुड़का
