शाहजहांपुर: भाई ने की बहन और प्रेमी की गोली मारकर हत्या
जलालाबाद (शाहजहांपुर),अमृत विचार। थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव ककरहा में दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे युवक अपनी बहन के प्रेमी को उसके घर से घसीट लाया और उसे गोली मार दी। इसके बाद आपा खो चुके युवक ने अपनी बहन को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। घायल प्रेमी ने राजकीय मेडिकल कॉलेज …
जलालाबाद (शाहजहांपुर),अमृत विचार। थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव ककरहा में दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे युवक अपनी बहन के प्रेमी को उसके घर से घसीट लाया और उसे गोली मार दी। इसके बाद आपा खो चुके युवक ने अपनी बहन को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। घायल प्रेमी ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
इस दौरान बीच बचाव में युवक के पिता के जांघ में गोली लग गई। आरोपी भाई गोली मारने के बाद मौके से फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।गांव ककरहा का सनोज उर्फ सोनू वर्मा जलालाबाद के बारा पत्थर चौराहे पर एक दुकान पर काम करता है। वह सोमवार को दोपहर बाद घर खाना खाने जा रहा था, तभी पड़ोस में रह रहे हाकिम सिंह के घर से उसका बेटा मूलचंद्र उर्फ मुलायम और अन्य लोग निकले।
सनोज की भाभी रिंपी उस वक्त घर के बाहर ही थीं। उन्होंने बताया कि हाकिम सिंह, उनका बेटा व अन्य लोग बाहर आए और सनोज को पकड़कर अपने घर में ले गए। घर का दरवाजा बंद कर अंदर से कुंडी लगा ली। कुछ देर बाद ही तीन फायर हुए। फायर की आवाज सुनकर दरवाजे के बाहर रिंपी, उसकी सास और ननद शोर मचाने लगे। इसके बाद जब पुलिस आई।
पुलिस को घर के अंदर सनोज मरणासन्न अवस्था में मिला। पुलिस के अनुसार, उसके पेट में गोली लगी थी। वहीं 18 वर्षीय प्रीती की मौत हो चुकी थी। पिता हाकिम के जांच में गोली लगी थी। गोली मारने वाला मूलचंद्र मौके से भाग निकला था। पुलिस ने सनोज और हाकिम को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां सनोज ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना से गांव में तनाव है।
जलालाबाद के गांव ककरहा में लड़की प्रीती और सनोज के बीच प्रेम प्रसंग था। इस बात से नाराज प्रीती के भाई ने प्रीती की गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि पेट में गोली लगने से सनोज भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसने भी राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बीचबचाव में प्रीती के पिता हाकिम सिंह की जांघ में गोली लगी है। सनोज के भाई अनुज वर्मा की तरफ से मामले की रिपोर्ट लड़की के भाई मुलायम के विरुद्ध दर्ज कर विवेचना की जा रही है। आरोपी मूलचंद्र की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
—एस. आनंद, एसपी
ये भी पढ़ें-
हरदोई: निष्पक्ष, निर्भीक, शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए डीएम-एसपी ने पुलिसकर्मियों के साथ की बैठक
