Dubai Championships: टेनिस कोर्ट पर लौटे नोवाक जोकोविच, जीता 2022 में अपना पहला मैच
दुबई। ऑस्ट्रेलियाई ओपन में भाग नहीं ले पाने वाले नोवाक जोकोविच ने यहां दुबई टेनिस चैंपियनशिप में लारेंजो मुसेटी को 6-3, 6-3 से हराकर वर्ष 2022 में अपना पहला मैच जीता। जोकोविच पिछले महीने ऑस्ट्रेलियाई ओपन में अपने खिताब का बचाव नहीं कर पाये थे। उन्हें कोविड का टीका नहीं लगवाने के कारण ऑस्ट्रेलिया से …
दुबई। ऑस्ट्रेलियाई ओपन में भाग नहीं ले पाने वाले नोवाक जोकोविच ने यहां दुबई टेनिस चैंपियनशिप में लारेंजो मुसेटी को 6-3, 6-3 से हराकर वर्ष 2022 में अपना पहला मैच जीता। जोकोविच पिछले महीने ऑस्ट्रेलियाई ओपन में अपने खिताब का बचाव नहीं कर पाये थे। उन्हें कोविड का टीका नहीं लगवाने के कारण ऑस्ट्रेलिया से निर्वासित कर दिया गया था।
Couldn’t have asked for a better reception back on court ?? #DDFTennis #NoleFam
?: Karim Sahib pic.twitter.com/fEhcyYBCfD
— Novak Djokovic (@DjokerNole) February 21, 2022
संयुक्त अरब अमीरात ने उन्हें प्रवेश की अनुमति दी और जोकोविच ने उस टूर्नामेंट से वर्ष 2022 की शुरुआत की जिसमें उन्होंने पांच बार जीत हासिल की है। पिछले साल फ्रेंच ओपन में मुसेटी ने जोकोविच से दो सेट जीते थे लेकिन इटली का यह खिलाड़ी यहां ब्रेक प्वाइंट हासिल करने के कई मौकों को नहीं भुना पाया।
जोकोविच ने मैच के बाद कहा, ”मैं अपने खेल से संतुष्ट हूं विशेषकर तब जबकि मैं पिछले ढाई-तीन महीने से नहीं खेल पाया हूं। ” उनका अगला मुकाबला कारेन खाचनोव और अलेक्स डि मिनौर के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा। इस बीच एंडी मर्रे ने 2017 के बाद दुबई में अपना पहला मैच जीता। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के क्वालीफायर क्रिस्टोफर ओ कोनेल को 6-7 (4), 6-3, 7-5 से हराया। यह मैच लगभग तीन घंटे तक चला।
ये भी पढ़ें: IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ पहले टी-20 के लिए ‘नवाबों के शहर’ लखनऊ पहुंची टीम इंडिया
