बरेली: तारपीन फैक्ट्री में लगी आग, कई झुलसे, लाखों रुपए का तेल स्वाहा
बरेली/बहेड़ी, अमृत विचार। बरेली में बहेड़ी थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक तारपीन फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आग की ऊंची ऊंची लपटें उठने लगीं। जिससे लोगों में अफरा तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक, बहेड़ी …
बरेली/बहेड़ी, अमृत विचार। बरेली में बहेड़ी थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक तारपीन फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आग की ऊंची ऊंची लपटें उठने लगीं। जिससे लोगों में अफरा तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक, बहेड़ी थाना क्षेत्र के मुड़िया गांव के जंगल में बनी पाठक ऑयल फैक्ट्री है। सोमवार रात करीब 11 बजे फैक्ट्री में तारपीन का तेल बनाने का काम चल रहा था।
इस बीच अचानक तेल के एक ड्रम में आग लग गई और इसके बाद आग ने विकराल रूप ले लिया और देखते ही देखते आग की गगनचुंबी लपटें उठने लगीं। सूचना मिलने पर बहेड़ी, मीरगंज और उत्तराखंड से आधा दर्जन फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंच गईं। साथ ही उत्तराखंड के पुलभट्ठा थाने का फोर्स फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंच गया। जिसके बाद देर रात तक आग बुझाने की कोशिश चलती रही। फैक्ट्री में लगी आग से कई लोगों के झुलसने की भी जानकारी मिली है। वहीं जब तक आग बुझाई गई तब तक लाखों रुपए का तारपीन का तेल जलकर स्वाहा हो चुका था।
इसे भी पढ़ें-
बरेली: मन से किसी के लिए गलत विचार लाना हिंसा: विनोद
