बस्ती: सीएम केजरीवाल को काला झंडा दिखाने का प्रयास कर रहे भाजपा के सात कार्यकर्ताओं को किया गया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बस्ती। जिले के रूधौली विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी (आप) संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को काला झंडा दिखाने का प्रयास करने वाले भाजपा के सात कार्यकर्ताओं को गौर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने मंगलवार को बताया कि विधानसभा रूधौली मे दिल्ली के सीएम अरविंद …

बस्ती। जिले के रूधौली विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी (आप) संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को काला झंडा दिखाने का प्रयास करने वाले भाजपा के सात कार्यकर्ताओं को गौर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने मंगलवार को बताया कि विधानसभा रूधौली मे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की जनसभा मे भाजपा कार्यकर्ता योजना बना कर उन्हे काला झंडा दिखाने की तैयारी कर रहे थे जिसकी भनक लगते ही पुलिस हरकत में आ गयी और घटना से पहले ही अमन शुक्ला,शुभम शुक्ला,सचिन शुक्ला,सूर्य नरायण,राकेश शुक्ला,रामजी यादव तथा सन्दीप शुक्ला को धर दबोचा।

पढ़ें- पीलीभीत: सपा प्रत्याशी डॉ. शैलैंद्र के आवास पर छापा, एक पेटी शराब और कई बोतलें बरामद

संबंधित समाचार