बाराबंकी: सीएम योगी की जनसभा में किसानों ने छोड़े सैकड़ों गाय और सांड़, गांव से हांककर मैदान तक लाए गोवंश
बाराबंकी। सीएम योगी की बाराबंकी में जनसभा के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। सीएम योगी की जनसभा में अफरातफरी मचाने के लिए कुछ किसान गांव से हांक कर सांड, गाय और बैल लेकर आए हैं। इससे सभा में अफरातफरी का आलम है। किसानों ने कहा कि सीएम योगी को भी पता चलना चाहिए …
बाराबंकी। सीएम योगी की बाराबंकी में जनसभा के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। सीएम योगी की जनसभा में अफरातफरी मचाने के लिए कुछ किसान गांव से हांक कर सांड, गाय और बैल लेकर आए हैं। इससे सभा में अफरातफरी का आलम है। किसानों ने कहा कि सीएम योगी को भी पता चलना चाहिए की छुट्टा जानवरों से हम लोगों को कितनी दिक्कत होती है।
गाय, सांड़ हमारी फसल को चर जाते हैं, जिससे हमें आर्थित क्षति होती है। वहीं प्रशासन से जब इस मसले पर बात की गई तो उन्होंने बताया कि सीएम योगी की जनसभा में किसी को दिक्कत न हो इसके पूरा इंतजाम किया जा रहा है। जानवरों को मैदान से हटा दिया जाएगा। हालांकि सीएम योगी के पहुंचने से पहले ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
यह भी पढ़ें: उन्नाव: चौथे चरण के चुनाव को लेकर पोलिंग पार्टियां रवाना, कल डाले जाएंगे वोट
