बाराबंकी में कल जनसभा करेंगे पीएम मोदी, वायुसेना के हेलीकॉप्टरों ने किया रिहर्सल, मंच तैयार
बाराबंकी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 फरवरी को यहां पहुंच रहे हैं। वे दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार सतीश शर्मा के समर्थन में जेठवानी के मैदान पर जनसभा को संबोधित करेंगे। पार्टी ने सभा की सफलता के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। मंच बनकर तैयार है। बैरिकेडिंग का कार्य पूरा हो चुका है। प्रधानमंत्री का …
बाराबंकी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 फरवरी को यहां पहुंच रहे हैं। वे दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार सतीश शर्मा के समर्थन में जेठवानी के मैदान पर जनसभा को संबोधित करेंगे। पार्टी ने सभा की सफलता के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। मंच बनकर तैयार है। बैरिकेडिंग का कार्य पूरा हो चुका है। प्रधानमंत्री का सुरक्षा दस्ता यहां पहुंच गया है। मंगलवार को वायु सेना के हेलीकॉप्टरों और जिला प्रशासन ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा का रिहर्सल किया।

पीएम की सभा को लेकर कार्तकर्ताओं-आम जनता में है उत्साह
पार्टी के उम्मीदवार सतीश शर्मा ने बताया कि सभा ऐतिहासिक होगी। प्रधानमंत्री की सभा को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम जनता में भी उत्साह है। सभा की सूचना गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता व्यापक जनसंपर्क कर रहे हैं। प्रधानमंत्री 23 फरवरी को प्रातः 11 हेलीकॉप्टर से सभा स्थल पर पहुंचेंगे। इसके लिए सभा स्थल पर प्रशासन की निगरानी में हेलीपैड बनकर तैयार हो गया है। सभा स्थल पर लोगों के बैठने की व्यवस्था भी की जा रही है।
कल ही पड़ने है लखनऊ में वोट, 35 किलोमीटर दूर हो रही सभा
प्रधानमंत्री की यह सभा इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि उसी दिन लखनऊ में विधानसभा चुनाव के लिए वोट पड़ने हैं। प्रधानमंत्री की सभा लखनऊ की सीमा से सिर्फ 35 किलोमीटर दूर होने जा रही है। जिसका प्रभाव लखनऊ में भी पड़ना तय है। प्रधानमंत्री बाराबंकी में सिर्फ एक चुनावी सभा दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र में ही करने वाले हैं। इसलिए पार्टी के लिए दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। यहां के चुनाव को प्रधानमंत्री की प्रतिष्ठा से जोड़कर देखा जा रहा है।
पार्टी स्तर पर पूरी की जा चुकी हैं सभा की तैयारियां
इस सभा में बाराबंकी जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के साथ-साथ आसपास के विधानसभा क्षेत्रों के उम्मीदवार मौजूद रहेंगे। पार्टी स्तर पर सभा की तैयारियां पूरी की जा चुकी है।
पुलिस प्रशासन ने प्रधानमंत्री की सभा के लिए सुरक्षा का मजबूत खाका तैयार किया है, डीजीपी दफ्तर से अतिरिक्त फोर्स की मांग की गई है। अयोध्या व गोंडा व बहराइच जिले की सीमा से सटे होने के कारण यहां पर लाखों की भीड़ जुटने की संभावना है। इसको लेकर जहां कार्यक्रम स्थल को संवारने का काम किया जा रहा है।
वहीं सुरक्षा का प्लान पुलिस प्रशासन ने तैयार कर लिया है। जिले में उपलब्ध पुलिस फोर्स के बाद भी छह एसपी, 12 एएसपी, 25 डिप्टी एसपी, 40 थानाध्यक्ष, एक हजार सिपाही, छह कंपनी पीएसी व तीन कंपनी अर्द्धसैनिक बल की मांग डीजीपी आफिस से की गई है।
यह भी पढ़ें: हल्द्वानी: लोन दिलाकर जालसाज ने उड़ा लिए 3 लाख 78 हजार, आईसीआईसीआई बैंक के एप से की गई धोखाधड़ी
