बहराइच: जमीनी विवाद में दो लोगों में जमकर हुई मारपीट, दोनों गिरफ्तार
बहराइच। लालपुर जगदीशपुर गांव निवासी दो लोगों में मंगलवार शाम को जमीनी विवाद को लेकर मारपीट शुरू हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हुजूरपुर थाना क्षेत्र के लालपुर जगदीशपुर गांव निवासी अतुल कुमार और राम खेलावन का घर आमने सामने है। दोनों के बीच जमीनी विवाद …
बहराइच। लालपुर जगदीशपुर गांव निवासी दो लोगों में मंगलवार शाम को जमीनी विवाद को लेकर मारपीट शुरू हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
हुजूरपुर थाना क्षेत्र के लालपुर जगदीशपुर गांव निवासी अतुल कुमार और राम खेलावन का घर आमने सामने है। दोनों के बीच जमीनी विवाद चल रहा है। मंगलवार शाम को विवाद में दोनों पक्ष के लोग आमने सामने आ गए। ईंट और पत्थर चलने लगे। पुलिस क्षेत्राधिकारी कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। ग्राम लालपुर जगदीशपुर गांव निवासी अतुल कुमार पुत्र रामतेज विश्कर्मा और सुन्दर पुत्र रामखेलावन को प्रभारी निरीक्षक ददन सिंह, उप निरीक्षक अर्जुन सिंह भदौरिया, विकाश, कुलदीप सिंह की टीम ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
यह भी पढ़ें; बहराइच: जिले में घट रहे कोरोना के केस, पांच लोग मिले पॉजिटिव, 10 हुए संक्रमण मुक्त
