अनुप्रिया ने किया अखिलेश पर वार, कहा- 10 मार्च को पता चल जायेगा, कौन उड़ता है भाप बनकर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुलतानपुर। अपना दल (एस) अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुये मंगलवार को कहा कि अराजकता और भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी पार्टी के मुखिया को दस मार्च को पता चल जायेगा कि कौन भाप बन कर उड़ने वाला है। सपा राज में लोग तरसते …

सुलतानपुर। अपना दल (एस) अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुये मंगलवार को कहा कि अराजकता और भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी पार्टी के मुखिया को दस मार्च को पता चल जायेगा कि कौन भाप बन कर उड़ने वाला है।

सपा राज में लोग तरसते थे बिजली को

सुलतानपुर और अमेठी में आयोजित चुनावी रैलियों में उन्होने कहा कि शोषितों, वंचितों निर्बल को मुख्य धारा में जोड़ कर देश में मोदी व प्रदेश में योगी सरकार ने विकास की रफ्तार को तेजी से आगे बढ़ाया है। सपा सरकार में लोग बिजली के लिए तरसते थे जबकि आज प्रदेश में हर जिले को बगैर भेदभाव भरपूर बिजली मिल रही है।

प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह के समर्थन में कटघरा गांव में आयोजित चुनावी सभा में अनुप्रिया ने कहा कि 10 मार्च को एक बार फिर से एनडीए को प्रचंड बहुमत मिलने जा रहा है। वर्ष 2017 के पहले अखिलेश राज में लोग बिजली के लिए तरसते थे, लेकिन अब योगी राज में 20 से 24 घंटे बिजली मिल रही है।

योगी सरकार ने यूपी में सुरक्षित वातावरण दिया है। एनडीए सरकार ने पांच वर्षों में विकास की नई ऊंचाईयों को छूने का कार्य किया है। उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बन रहा है। महिलाओं की गरिमा को सर्वोच्च रखते हुए घर में शौचालय बनाया गया। करोड़ो गरीबों को मकान मिला।

गरीबों का पैसा सीधे पहुंचता है खाते में 

अब गरीबों का पैसा सीधे उनके खाते में पहुंचता है। उत्तर प्रदेश में सारी आधारभूत सुविधाएं मेट्रो हो पानी हो बिजली हो कानून का राज हो सब कायम है। अमेठी के विशेषरगंज में अनुप्रिया ने कहा कि लोगों ने 2017 के पहले यूपी में अराजकता को देखा है। यूपी में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई थी। एनडीए सरकार ने यूपी में गरीबों और पिछड़ों को योजनाओं का लाभ दिया है।

योगी सरकार बनते ही विकास परियोजनाओं को मिला बल

एनडीए की केंद्र और राज्य सरकार ने आम आदमी की भावना को दिल में रखकर काम करने का प्रयास किया है। जब से यूपी में भाजपा और अपना दल गठबंधन की सरकार आई तब से यूपी में विकास की परियोजनाओं की झड़ी लग गई। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय सिंह ने अपना दल के संस्थापक सोने लाल पटेल के साथ बिताए समय और उनकी यादों का जिक्र करते हुए कहा कि उनके विचार बहुत ऊँचे थे।

वह हर समय अपने समाज के विकास के बारे में चिंतन किया करते थे। उन्होंने कहा कि आज देश को आवश्यकता भाजपा की  है। जो सबका साथ, सबका विश्वास और सबका विकास को संकल्प वद्ध है।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: राजधानी में कल ‘दिग्गज’ डालेंगे वोट, राजनाथ सिंह, डॉ. दिनेश शर्मा समेत यह राजनेता इस बूथ पर करेंगे मतदान

संबंधित समाचार