बहराइच: सपा प्रमुख का इंतजार, हजारों की संख्या में अखिलेश को सुनने के लिए जुटे समर्थक
बहराइच। जिले के गेंदघर मैदान में आज बुधवार को समाजवादी पार्टी की चुनावी सभा का आयोजन किया गया है। इसके लिए हजारों की संख्या में समर्थक जुट गए हैं। अब बस सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा प्रमुख अखिलेश यादव के आने का इंतजार किया जा रहा है। बहराइच सदर विधान सभा के गेंदघर मैदान …
बहराइच। जिले के गेंदघर मैदान में आज बुधवार को समाजवादी पार्टी की चुनावी सभा का आयोजन किया गया है। इसके लिए हजारों की संख्या में समर्थक जुट गए हैं। अब बस सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा प्रमुख अखिलेश यादव के आने का इंतजार किया जा रहा है। बहराइच सदर विधान सभा के गेंदघर मैदान में बुधवार को सपा प्रत्याशियों के पक्ष में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सभा को सम्बोधित करेंगे।
इसके लिए काफी संख्या में जिले भर के समर्थक पहुंच गए हैं। अखिलेश यादव के आने का समय 11 बजे है। लेकिन अभी तक पूर्व मुख्यमंत्री आए नहीं हैं। ऐसे में हजारों की भीड़ पूर्व मुख्यमंत्री के आने का इंतजार कर रही है। फिलहाल क्षेत्र के नेता जनता को संबोधित कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें:-UP Elections 2022: हरदोई में जारी हुई वोटिंग, मतदान केंद्रों पर हुई आकर्षक सजावट
