मुरादाबाद : पुलिस के साथ पीएसी भी करेगी वाहनों की जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव की मतगणना और आगामी त्योहारों के मद्देनजर पीएसी जवान अब पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर ट्रैफिक व्यवस्था संभालते नजर आएंगे। यातायात नियंत्रित करने के साथ ही संदिग्ध वाहनों को चेक करने की भी जिम्मेदारी उठाएंगे। महाशिवरात्रि और शब-ए-बारात समेत अन्य त्योहारों के मद्देनजर पुलिस का सहयोग करने के लिए डीआईजी ने …

मुरादाबाद, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव की मतगणना और आगामी त्योहारों के मद्देनजर पीएसी जवान अब पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर ट्रैफिक व्यवस्था संभालते नजर आएंगे। यातायात नियंत्रित करने के साथ ही संदिग्ध वाहनों को चेक करने की भी जिम्मेदारी उठाएंगे। महाशिवरात्रि और शब-ए-बारात समेत अन्य त्योहारों के मद्देनजर पुलिस का सहयोग करने के लिए डीआईजी ने आईजी पीएसी को पत्र भेजा है। चुनाव ड्यूटी से लौटने के बाद जवान नई जिम्मेदारी निभाते नजर आएंगे।

जिले में अब तक वाहनों की चेकिंग की जिम्मेदारी थाना पुलिस के साथ ही यातायात पुलिस के कंधों पर हैं। कई बार महत्वपूर्ण मौके या फिर त्योहारों पर खुद जिले के आला अधिकारी भी सड़कों पर उतरकर वाहनों की चेकिंग करने लगते हैं। आम दिनों में तो सब ठीक रहता था, लेकिन यातायात के साथ ही कोविड नियमों का पालन कराना कई बार पुलिसकर्मियों के लिए खतरनाक साबित हो चुका है। मार्च शुरू होने के साथ त्योहारों का सिलसिला शुरू हो जाएगा। महाशिवरात्रि, शब-ए-बारात के अलावा होली प्रमुख पर्व है। इतना ही नहीं 10 मार्च को विधानसभा चुनाव का परिणाम भी आना है। ऐसे में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने के साथ कोविड नियमों का पालन कराना पुलिस के लिए चुनौती है। यही वजह है कि इस चुनौती से निपटने के लिए पीएसी जवानों की सहायता लेने का फैसला लिया गया है।

उत्तर प्रदेश के बड़े महानगरों में चल रही व्यवस्था
यातायात व्यवस्था सही रखने के लिए मुरादाबाद में शुरू होने वाली यह नई व्यवस्था यूपी के बड़े महानगरों में पहले से चल रही है। लखनऊ, कानपुर और गाजियाबाद जैसे बड़े महानगरों में पीएसी जवानों का सहयोग लिया जा रहा है। प्लान के तहत पीएसी जवानों को कांठ व दिल्ली रोड के सभी प्रमुख चौराहों पर तैनात किया जाएगा।

इसके अलावा गलशहीद, कटघर व मुगलपुरा क्षेत्र के कुछ संवेदनशील चौराहों पर भी उनकी ड्यूटी लगाने की तैयारी है। अधिकारियों का मानना है कि पीएसी जवानों की मौजूदगी में पुलिस कर्मियों के साथ होने वाली मारपीट की घटनाओं में कमी आएगी। इसके लिए डीआईजी शलभ माथुर ने आईजी पीएसी पश्चिमी जोन अमित चंद्रा से पत्राचार भी किया है। चुनाव ड्यूटी से लौटने के बाद पीएसी जवान नई जिम्मेदारी निभाते नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें:-इराक ने कुवैत पर 1990 के हमले में हुए नुकसान की भरपाई पूरी की : संयुक्त राष्ट्र

संबंधित समाचार