UP Election: राजधानी लखनऊ में कई जगह EVM खराब होने से बढ़ी दिक्‍कतें, विपक्ष हमलावर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी में चौथे चरण के चुनाव के बीच आम जनमनास के साथ-साथ नेताओं में भी मतदान को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा हैं। इस बीच राजधानी के कुछ बूथों पर ईवीएम खराबी को लेकर विपक्ष लगातार हमलावर है। बता दें कि सुबह से ही EVM खराबी का सिलसिला जारी हो गया। बूथ संख्या …

लखनऊ। राजधानी में चौथे चरण के चुनाव के बीच आम जनमनास के साथ-साथ नेताओं में भी मतदान को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा हैं। इस बीच राजधानी के कुछ बूथों पर ईवीएम खराबी को लेकर विपक्ष लगातार हमलावर है। बता दें कि सुबह से ही EVM खराबी का सिलसिला जारी हो गया। बूथ संख्या 175 बीकेटी में मतदान के तुरंत बाद से ही ईवीएम खराब हो गई।

कैंट विधानसभा बूथ नंबर 318 , उत्तर विधानसभा क्षेत्र के शिया पीजी कॉलेज, पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के रस्तोगी इंटर कॉलेज के बूथ नंबर 295 में, पूर्व में विधानसभा क्षेत्र 140 बूथ पर, पूर्व में एनी बेसेंट कॉलेज में 400 नंबर बूथ पर, सरोजिनी नगर बूथ संख्या 70 व 72, बीकेटी के नौबस्ता बूथ संख्या एक, सरोजिनी नगर बूथ नंबर 227 पर ईवीएम खराब पाई गई। सरोजिनी नगर बूथ नंबर 170, 171 ,172 पर 8:00 बजे ही ईवीएम ठप हो गई। वहीं आपको बतातें चलें कि सपा ने आरोप लगाया कि लखनऊ जिले की सरोजिनी नगर विधानसभा 170 के बूथ नंबर 12, 13, 15, 16 पर समाजवादी पार्टी के सभी बूथ एजेंट को बाहर कर दिया गया है।

गौर करने की बात हैं कि राजधानी में दोपहर के एक बजे तक मतदान का प्रतिशत मलिहाबाद में 18.25 प्रतिशत, बीकेटी में 21.62 प्रतिशत, सरोजनीनगर 22.13 प्रतिशत, लखनऊ पश्चिमी 22.86 प्रतिशत, लखनऊ उत्तर 22.4 प्रतिशत, लखनऊ पूर्व 18.5 प्रतिशत, लखनऊ मध्य 16.24 प्रतिशत, लखनऊ कैंट 18.9 प्रतिशत और मोहनलालगंज 31.75 प्रतिशत रहा। वहीं सुबह 1 बजे तक 35.9% मतदान हुआ है। अभी तक सबसे ज्यादा लखनऊ पश्चिम में 38.70 और सबसे कम लखनऊ कैंट में 30.92 वोटिंग हुई है।

यह भी पढ़ें:-यूपी चुनाव: अमेठी में गरजे मुख्यमंत्री योगी, सपा-बसपा व कांग्रेस पर लगाया यह आरोप

संबंधित समाचार