यूपी चुनाव 2022: भाजपा नेता ने दिया विवादित बयान, AAP ने की निर्वाचन आयोग से शिकायत
लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव में जनसमर्थन जुटाने के लिए सभी सियासी दल जुटे हुए हैं। ऐसे में नेता विवादित देने से भी परहेज नहीं कर रहे हैं। ताजा मामला सिद्धार्थनगर स्थित डुमरियागंज की सीट से सामने आया है। जो भाजपा उम्मीदवार राघवेंद्र सिंह से जुड़ा हुआ है। उन्होंने बीते दिनों कहा था- “जो हिंदू मुझे …
लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव में जनसमर्थन जुटाने के लिए सभी सियासी दल जुटे हुए हैं। ऐसे में नेता विवादित देने से भी परहेज नहीं कर रहे हैं। ताजा मामला सिद्धार्थनगर स्थित डुमरियागंज की सीट से सामने आया है। जो भाजपा उम्मीदवार राघवेंद्र सिंह से जुड़ा हुआ है। उन्होंने बीते दिनों कहा था- “जो हिंदू मुझे वोट नहीं देगा, उसकी नसों में मुस्लिम का खून दौड़ रहा होगा।”
– Aam Aadmi Party- Uttar Pradesh (@AAPUttarPradesh) 23 Feb 2022
उनके इस बयान को लेकर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद व नेता संजय सिंह ने इसकी शिकायत निर्वाचन आयोग से की है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कू एप पर एक पोस्ट के जरिए दिल्ली में सत्तारुढ़ दल की यूपी इकाई ने लिखा- “BJP MLA ने कहा “जो हिंदू BJP को वोट नही देगा उसमें मुसलमान का खून दौड़ रहा है वो जयचंद की औलाद है” तो क्या जो दलित, पिछड़े, ब्राह्मण, वैश्य, क्षत्रिय BJP को वोट नहीं देते वो अपने माँ-बाप की नाजायज़ औलाद है? हिंदुओं को गाली ECI ख़ामोश!”
वहीं संजय सिंह ने कहा कि आखिर करोड़ों हिंदुओं को गाली देने वाले BJP विधायक को चुनाव लड़ने की इजाजत किसने दी? क्या करोड़ों हिंदुओं को गद्दार, जयचंद की औलाद,मुसलमान की औलाद कहने पर मोदी-योगी सहमत हैं?”
