झांसी: थमने लगी कोरोना की रफ्तार, तेजी से कम हो रहे मरीज
झांसी। उत्तर प्रदेश की वीरांगना नगरी झांसी में जिला प्रशासन और कोरोना संक्रमण की रफ्तार को रोकने में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों के अथक प्रयासों से जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जा सका है। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार के निर्देशन में किये गये समेकित प्रयासों के तहत पूरा ज़िला प्रशासन दिन …
झांसी। उत्तर प्रदेश की वीरांगना नगरी झांसी में जिला प्रशासन और कोरोना संक्रमण की रफ्तार को रोकने में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों के अथक प्रयासों से जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जा सका है।
जिलाधिकारी रविंद्र कुमार के निर्देशन में किये गये समेकित प्रयासों के तहत पूरा ज़िला प्रशासन दिन रात एक करते हुए संक्रमण को रोकने के कार्य मे जुट गया। कांटैक्ट ट्रेसिंग व टेस्टिंग के लिए अतिरिक्त आरआरटी बनाई गई साथ ही शहरी क्षेत्रों में दिन के साथ साथ रात में में पाज़िटिव लोगो की कांटैक्ट ट्रेसिंग व टेस्टिंग की जाने लगी।
इन सब के साथ साथ होम आईसोलेशन में रहने वाले रोगियों के स्वास्थ्य की मॉनिटरिंग के लिए एक कमेटी का गठन किया गया जिसने दिन में तीन बार होम आईसोलेशन वाले रोगियों का कॉल करके हाल चाल लिया और उनके ऑक्सीजन लेवल तथा बुखार आदि की जानकारी ली गयी।
साथ ही आरआरटी टीमो के माध्यम से युद्धस्तर पर होम आईसोलेशन वाले रोगियों की लोकेशन को भी ट्रेस किया गया और उनको दवाओं की किट उपलब्ध कराने का कार्य भी तेजी से किया जाने लगा।
एक समय जब केस प्रतिदिन अधिक आ रहे थे, ज़िला प्रशासन की सतर्कता और कार्यकुशलता के कारण उसका ग्राफ एक दम गिरने लगा। जिसके परिणामस्वरूप पिछले 6 दिनों में 93 पाज़िटिव रोगी दर्ज किए गए। साथ ही प्रतिदिन के आने वाले केसों में भी भारी कमी देखी गई और स्वास्थ्य होने वाले रोगियों में भारी बढ़ोतरी हुई।जिला प्रशासन की कड़ी दिन रात की मेहनत का यह नतीजा था कि पिछले 6 दिनों में पसिटीवीटी का रेट 1.5 % से भी कम रहा।
जिलाधिकारी ने समस्त जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना पर काबू पाने में वैक्सीनेशन की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। जिन्होंने वैक्सीनेशन की पहली डोज़ ले ली है और अभी तक दूसरी डोज़ नहीं ली है वह तत्काल दूसरी डोज़ लेना सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त उन्होंने 06 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों से भी अपील करते हुए कहा कि वह बूस्टर डोज लगवाना जल्द ही सुनिश्चित करें ताकि कोरोना संक्रमण से बचाव और किसी भी तरह का कोई प्रतिकूल प्रभाव उन पर ना पड़ सके
जिलाधिकारी श्री रविंद्र कुमार ने समस्त जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि संकट अभी टला नहीं है। अतः लोगों को “ 2 गज दूरी – मास्क है जरूरी” का पालन करने के लिए लगातार प्रेरित करते रहें।
पढ़ें- पीलीभीत: ईओ ने घर-घर जाकर कुंडी खटकाई, वोट डालने की अलख जगाई
