बरेली: स्वयंसेवकों ने बिजली बचाओ अभियान चलाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने बुधवार को बिजली बचाओ अभियान चलाया। कार्यक्रम अधिकारी डा. बृजेश कुमार के निर्देशन में स्वयंसेवकों ने विश्वविद्यालय परिसर के सभी विभागों में जाकर बिजली बचाओ, उपयोग के बाद स्विच ऑफ करें आदि स्लोगन लिखे पम्पलेट को स्विचबोर्ड पर लगाया। जिससे बिजली का दुरुपयोग …

बरेली,अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने बुधवार को बिजली बचाओ अभियान चलाया। कार्यक्रम अधिकारी डा. बृजेश कुमार के निर्देशन में स्वयंसेवकों ने विश्वविद्यालय परिसर के सभी विभागों में जाकर बिजली बचाओ, उपयोग के बाद स्विच ऑफ करें आदि स्लोगन लिखे पम्पलेट को स्विचबोर्ड पर लगाया।

जिससे बिजली का दुरुपयोग कम हो सके और बिजली की बचत हो। स्वयंसेवियों ने कर्मचारियों और छात्रों से बिजली बचाने का आग्रह किया। मोहित शर्मा, आनंद, अपूर्व, आशीष राय, दीक्षा, विनीत आदि उपस्थित रहें।

ये भी पढ़ें-

बरेली: 20 लाख की रेलवे संपत्ति के हेरफेर में फंसे कई अधिकारी

संबंधित समाचार