चुनाव के चार चरणों में विपक्ष का हुआ सफाया: आरपीएन सिंह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देवरिया। पूर्व केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री आरपीएन सिंह ने दावा किया है कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के चार चरणों में जनता ने विपक्ष का सूफड़ा साफ कर दिया है और मतदाता, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को स्पष्ट जनादेश देने जा रही है। चुनाव के दौरान ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आये आरपीएन सिंह …

देवरिया। पूर्व केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री आरपीएन सिंह ने दावा किया है कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के चार चरणों में जनता ने विपक्ष का सूफड़ा साफ कर दिया है और मतदाता, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को स्पष्ट जनादेश देने जा रही है।

चुनाव के दौरान ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आये आरपीएन सिंह ने यहां बुधवार को एक जनचौपाल में कहा कि गरीबों का और पिछड़ों का विश्वास भाजपा के साथ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इन वर्गों के लिए जो काम किया है वह बहुत ही सराहनीय है।

समाज की सभी जातियों के साथ खड़ी है बीजेपी

पिछड़ी जातियों पर सभी दल जोर लगा रहे है,लेकिन पिछड़ी जातियां पूरी तरह से भाजपा के साथ खड़ी है। भाजपा सभी जातियों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। इसमें सभी जातियों का ख्याल रखा जाता है। सिंह ने कहा कि भाजपा राष्ट्र के लिए काम करती है, सपा, बसपा और कांग्रेस की तरह वोटों के लिए नहीं।

सिंह ने आरोप लगाया कि अपने वोट बैंक की खातिर समाज मे अगड़ा, पिछड़ा का बीज सपा और अन्य दल बो रहे है, लेकिन अगड़ा और पिछड़ा सभी वर्ग भाजपा के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं। इस चुनाव में उत्तर प्रदेश से सपा का सूपड़ा पूरी तरह साफ हो जायेगा, बसपा पहले ही साफ हो चुकी है, कांग्रेस कई दशकों से उत्तर प्रदेश में वेंटिलेटर पर है।

यह भी पढ़ें: मुरादाबाद: रिटायर्ड प्रोफेसर के घर हुई लूट का 24 घंटे में खुलासा, 4 आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा

संबंधित समाचार